फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand maoist beaten to death forest tracker in latehar

Jharkhand: माओवादियों ने वनकर्मी को पीट-पीटकर मार डाला, घर की दीवार पर लिखी चेतावनी

Thu, 20 Jul 2023 01:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Jul 2023 01:00 PM IST
सार

माओवादियों ने वनकर्मी को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देव कुमार प्रजापति के रूप में हुई है और वह पलामू टाइगर रिजर्व में दैनिक मजदूरी के आधार पर वन ट्रैकर का काम करता था। 

विज्ञापन
jharkhand maoist beaten to death forest tracker in latehar
माओवादियों ने की वनकर्मी की हत्या

विस्तार

झारखंड के लातेहर जिले में माओवादियों द्वारा एक वनकर्मी की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। माओवादियों को शक था कि वनकर्मी पुलिस का मुखबिर है और इसी शक में उसकी हत्या कर दी गई। माओवादियों ने चार अन्य लोगों पर भी हमला किया, जिससे चारों लोग घायल हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना नेतरहाट पुलिस थाना क्षेत्र की दुरुप पंचायत का है। यह जगह झारखंड की राजधानी रांची से करीब 150 किलोमीटर दूर है। खबर के अनुसार, बुधवार रात करीब 15 माओवादियों के एक समूह ने वनकर्मी के घर पर धावा बोल दिया। माओवादियों ने वनकर्मी को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान देव कुमार प्रजापति के रूप में हुई है और वह पलामू टाइगर रिजर्व में दैनिक मजदूरी के आधार पर वन ट्रैकर का काम करता था। 
विज्ञापन


माओवादियों ने लोगों को दी चेतावनी
माओवादियों ने वनकर्मी की हत्या के बाद उसके घर की दीवार पर लाल स्याही से एक संदेश भी लिखा, जिसमें लोगों को पुलिस के मुखबिर के तौर पर काम ना करने की चेतावनी दी गई है। लातेहर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल घटना की जांच चल रही है। पुलिस को आशंका है कि वनकर्मी की हत्या करने वाला दल माओवादी नेता छोटू खरवार का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया का प्यार: प्रेमी के लिए सात समुंदर पार से झारखंड आई पोलैंड की महिला, देखने को लोगों का लगा तांता

बता दें कि माओवादियों के इस दल ने बुधवार रात को दो गांवों में धावा बोला। पहले वह पुरनदीह गांव गए और वहां चार गांव वालों को बुरी तरह पीटा। इसके बाद वह दुरुप गांव पहुंचे और वहां रहने वाले देव कुमार प्रजापति को पीट-पीटकर मार डाला। माओवादियों के हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed