फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand five naxalite killed in encounter include two top commander chatra

Jharkhand: झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी टॉप नक्सली कमांडरों समेत पांच ढेर

Mon, 03 Apr 2023 12:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 03 Apr 2023 12:44 PM IST
सार

मुठभेड़ झारखंड के चतरा में हुई। मारे गए नक्सलियों के पास से दो एके47 भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
jharkhand five naxalite  killed in encounter include two top commander chatra
मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड पुलिस के हाथ सोमवार को बड़ी सफलता लगी। दरअसल पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में दो टॉप कमांडर हैं, जिन पर 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ झारखंड के चतरा में हुई। मारे गए नक्सलियों के पास से दो एके47 भी बरामद हुई हैं। पुलिस का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए टॉप कमांडर के अलावा अन्य तीन पर भी पांच-पांच लाख का इनाम है। 
विज्ञापन


टॉप कमांडर गौतम पासवान और चार्ली ढेर
जांच में पता चला है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में गौतम पासवान और चार्ली शामिल हैं। दोनों SAC के सदस्य हैं। दोनों पर 25-25 लाख का इनाम घोषित था। वहीं मुठभेड़ में मारे गए तीन अन्य नक्सलियों की पहचान नंदू, अमर गंझु और संजीव भुईयान के रूप में हुई है। ये तीनों सब-जोनल कमांडर थे और तीनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों के पास से एके47 के अलावा इंसास राइफल भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादी आम लोगों को बना रहे निशाना, आईईडी विस्फोट में बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नक्सली हुए थे गिरफ्तार
इससे पहले रविवार को पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान समुंद  उर्फ सुमन सिंह अंचला, संजय कुमार उसेंडी और परासरम धंगुल के रूप में हुई। अंतागढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमान सिन्हा ने बताया कि हमें नक्सिलयों के बारे में खूफिया सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एक संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें कोयेलिबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगलों में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed