फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Elderly woman dies in IED blast in Jharkhand village

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले में माओवादी आम लोगों को बना रहे निशाना, आईईडी विस्फोट में बुजुर्ग महिला की मौत

Sun, 26 Mar 2023 08:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी सिंहभूम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 26 Mar 2023 08:13 PM IST
सार

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादी जिले के कोर कोल्हान क्षेत्र में 11 जनवरी को शुरू किए गए एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए IED लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Elderly woman dies in IED blast in Jharkhand village
महिला की मौत।(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चिरियाबेड़ा टोला के पास एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। साथ ही एक अन्य बुजुर्ग महिला घायल भी हो गई। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा किया गया था। 

विज्ञापन


जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मृतक गुरुबाड़ी तमसोय और चंदुकई तोमसोय दोनों अंजनबेड़ा गांव के चिरियाबेड़ा टोला की रहने वाली थीं। वे दोनों शनिवार शनिवार शाम पत्ते तोड़ने के लिए जंगल गए थे, तभी यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि घायल महिला चंदुकई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मृतक गुरुबाड़ी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि माओवादी जिले के कोर कोल्हान क्षेत्र में 11 जनवरी को शुरू किए गए एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान के खिलाफ सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए IED लगा रहे हैं। हालांकि, माओवादी अब निर्दोष ग्रामीणों को भी निशाना बनाने के लिए आईईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed