{"_id":"6263de66270b9b2a3a7c9772","slug":"jharkhand-father-son-arrested-with-34-kg-of-ganja-in-dumka-police-raided-on-the-basis-of-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: दुमका में 34 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, सूचना के आधार पर पुलिस ने की थी छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: दुमका में 34 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, सूचना के आधार पर पुलिस ने की थी छापेमारी
Sat, 23 Apr 2022 04:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रांची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 23 Apr 2022 04:39 PM IST
सार
एसडीपीओ ने बताया कि अवैध रूप से गांजा का व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार पिता-पुत्र सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनमें से एक व्यक्ति भागलपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले में शुक्रवार को पुलिस के हाथों एक बड़ी सफलता लगी। बताया जा रहा है कि यहां के टोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसकुली गांव में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 34 किलोग्राम गांजा बरामद किया। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।
विज्ञापन
दुमका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नूर मुस्तफा अंसारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा को एक घर में गांजा होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस की एक टीम का गठन किया गया, जिसने छापामारी कर घर के मालिक और उसके बेटे को गांजे की खेप के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने बताया कि अवैध रूप से गांजा का व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार पिता-पुत्र सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उनमें से एक व्यक्ति भागलपुर का रहने वाला है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन