Jharkhand: बिजली आयोग ने पांच पैसे बढ़ाए दाम, समय पर भुगतान करने पर मिलेगी दो प्रतिशत की छूट; पढ़िए नए प्लान
अध्यक्ष का कहना है कि बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित 17 प्रतिशत में 6.5 प्रतिशत की औसत वृद्धि की गई है। आखिरी बार 2021-22 में दामों को संशोधित किया गया था। गुप्ता ने बताया कि बिजली कंपनी ने 17 प्रतिशत बढ़त करने के लिए कहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड सरकार ने गुरुवार को बिजली के दामों को बढ़ा दिया। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दामों में पांच पैसे की बढ़त की है। नए बढ़े हुए दाम शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में लागू होंगे।
अब यह होंगे नए दाम, पढ़िए क्या थे पहले के टैरिफ
आयोग के अध्यक्ष अमितव कुमार गुप्ता ने नए दामों को साझा करते हुए बताया कि ग्रामीण इलाकों में पांच पैसे की बढ़त के बाद अब 5.80 रुपये और शहरी इलाकों में 6.30 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। नए फैसले से पहले ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई 5.75 रुपये प्रति यूनिट तो वहीं शहरी इलाकों में 6.25 रुपये प्रति यूनिट निर्धारित थे। उन्होंने कहा कि गुरुवार से ही फैसला लागू किया जाएगा।
बिजली कंपनी ने 17 प्रतिशत मांगा था
अध्यक्ष का कहना है कि बिजली कंपनी द्वारा निर्धारित 17 प्रतिशत में 6.5 प्रतिशत की औसत वृद्धि की गई है। आखिरी बार 2021-22 में दामों को संशोधित किया गया था। गुप्ता ने बताया कि बिजली कंपनी ने 17 प्रतिशत बढ़त करने के लिए कहा था। लेकिन जनता की समस्याओं को देखते हुए हमने 6.5 प्रतिशत के बढ़त को मान्य किया है। आयोग के अध्यक्ष अमितव कुमार गुप्ता ने बताया कि सिंचाई और कृषि क्षेत्र में कोई बढ़त नहीं की गई है। लेकिन फिक्स्ड दामों में बढ़त की गई है। ग्रामीण इलाकों में 30 रुपये तो शहरी इलाकों में 25 रुपये बढ़ाए गए हैं।
समय पर भुगतान करेंगे तो मिलेगी छूट
आयोग के सदस्य अतुल कुमार ने बताया कि अगर पांच दिनों के अंदर बिल का भुगतान किया जाएगा तो दो प्रतिशत की छूट दी जाएगी। छतों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए सोलर पीवी परियोजनाओं के लिए ग्रोस मीटरिंग में 4.16 रुपये और नेट मीटरिंग के लिए 3.80/kWh टैरिफ बरकरार रखा गया है।