फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Doctors transferred on a large scale in the state, many civil surgeons also changed

Jharkhand: प्रदेश में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों का तबादला, कई सिविल सर्जन भी बदले; देखें किसे कहां भेजा गया

Wed, 09 Jul 2025 08:16 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 09 Jul 2025 08:16 AM IST
सार

Jharkhand: डॉ. अमरेंद्र नाथ डे को कोल्हान प्रमंडल पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा का क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है। वहीं डॉ. चंद्रकिशोर शाही को संथाल परगना प्रमंडल दुमका के लिए क्षेत्रीय उपनिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Jharkhand: Doctors transferred on a large scale in the state, many civil surgeons also changed
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

हेमंत सोरेन सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य में बड़े पैमाने पर डॉक्टरों और सिविल सर्जनों का तबादला किया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन

तबादला सूची के अनुसार डॉ. सिद्धार्थ सान्याल को निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं झारखंड नियुक्त किया गया है। डॉ. अजीत खलखो को निदेशक शोध, स्वास्थ्य निदेशालय रांची में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. दिनेश कुमार को निदेशक योजना एवं प्रशासन, स्वास्थ्य निदेशालय रांची बनाया गया है। डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को संचारी रोग निदेशक के पद पर स्वास्थ्य निदेशालय रांची भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. अजय कुमार सिंह को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है जबकि डॉ. शिव कुमार मिश्रा को क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग भेजा गया है।

विज्ञापन

डॉ. अमरेंद्र नाथ डे को कोल्हान प्रमंडल पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा का क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है। वहीं डॉ. चंद्रकिशोर शाही को संथाल परगना प्रमंडल दुमका के लिए क्षेत्रीय उपनिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। सिविल सर्जनों के तबादलों में डॉ. कमलेश्वर प्रसाद को दुमका, डॉ. आलोक विश्वकर्मा को धनबाद, डॉ. शंभूनाथ चौधरी को गुमला, डॉ. युगलकिशोर चौधरी को देवघर और डॉ. राजू कच्छप को लोहरदगा का सिविल सर्जन बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. जेजे कैनेडी को गढ़वा, डॉ. सुंदर मोहन समद को सिमडेगा, डॉ. अशोक कुमार को हजारीबाग, रामदेव पासवान को साहिबगंज, डॉ. शेख मोहम्मद जफरुल्लाह को गिरिडीह और डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव को पलामू का सिविल सर्जन बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा को पाकुड़, डॉ. राजमोहन खलखो को लातेहार, डॉ. सरयू प्रसाद सिंह को सरायकेला, डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा को गोड्डा और डॉ. जगदीश प्रसाद को चतरा का सिविल सर्जन बनाया गया है। वहीं डॉ. अनिल कुमार को उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य निदेशालय रांची में पदस्थापित किया गया है। डॉ. ललित रंजन पाठक को उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य टेरेसा रांची में जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. बच्चा प्रसाद सिंह को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी देवघर, डॉ. चंद्रभानु प्रताप को जनरल मलेरिया पदाधिकारी रांची और डॉ. मीणा कालूइंडिया को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में नियुक्त किया गया है। डॉ. बालमुकुंद झा को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गिरिडीह तथा डॉ. नवल सिंह को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रामगढ़ बनाया गया है।


पढ़ें: गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती मंत्री हाफिजूल हसन से CM हेमंत ने की मुलाकात, पत्नी भी रहीं साथ

सदर अस्पतालों में उपाधीक्षकों की नई पोस्टिंग भी की गई है। इसमें डॉ. जितेंद्र प्रसाद सिंह को बोकारो, डॉ. प्रदीप बैठा को गिरिडीह, डॉ. अनुपम कुमार किशोर को गुमला, डॉ. आनंद किशोर को खूंटी, डॉ. रंजीत कुमार को कोडरमा, डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद को लातेहार, डॉ. शंकर प्रसाद को लोहरदगा, डॉ. देवेश कुमार को साहिबगंज, डॉ. के आनंद खाखा को सिमडेगा, डॉ. शिवचरण हाँसदा को पश्चिमी सिंहभूम, डॉ. ताराशंकर झा को गोड्डा, डॉ. पंकज कुमार को चतरा, डॉ. विमलेश सिंह को रांची, डॉ. सुषमा वर्मा को देवघर, डॉ. संजीव कुमार को धनबाद तथा डॉ. हरेंद्रचंद महतो को रामगढ़ के सदर अस्पताल में उपाधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा डॉ. रमेश कुमार को जिला आरसीएच पदाधिकारी देवघर, डॉ. शोभा किसपोतता को खूंटी और डॉ. रंजना सिंह को हजारीबाग में जिला आरसीएच पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया को जिला बीभीडी पदाधिकारी पलामू, डॉ. कपिल मुनी प्रसाद को बीभीडी पदाधिकारी हजारीबाग बनाया गया है। डॉ. माहेरू यामिनी को गढ़वा का उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।

डॉ. प्रमोद कुमार सिंह को उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य निदेशालय रांची भेजा गया है। डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रमेश कुमार और अन्य डॉक्टरों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बड़े पैमाने पर हुए फेरबदल से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed