फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: CM Hemant Soren and wife Kalpana met Minister Hafizul Hasan admitted in Medanta Hospital, Gurgaon

Jharkhand News: गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती मंत्री हाफिजूल हसन से CM हेमंत ने की मुलाकात, पत्नी भी रहीं साथ

Tue, 08 Jul 2025 11:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 08 Jul 2025 11:24 PM IST
सार

Jharkhand News: गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती मंत्री हाफिजूल हसन से CM हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

विज्ञापन
Jharkhand: CM Hemant Soren and wife Kalpana met Minister Hafizul Hasan admitted in Medanta Hospital, Gurgaon
मंत्री हाफिजूल हसन से मुलाकात के दौरान सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हाफिजूल हसन अंसारी इन दिनों गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में इलाजरत हैं। बीते चार जुलाई को उनका ओपन हार्ट सर्जरी हुई, जिसे डॉक्टरों ने सफल बताया है। सर्जरी के बाद उनकी स्थिति अब स्थिर और संतोषजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने मंत्री हसन अंसारी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इसके बाद हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा कर लिखा कि मरांग बुरु आपको शीघ्र स्वस्थ करें, यही कामना करता हूं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: 11 जुलाई को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। उनके पिता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन भी पिछले कुछ समय से बीमार हैं और दिल्ली में इलाजरत हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कई राजनीतिक और व्यक्तिगत मुलाकातें कर रहे हैं। मंत्री हाफिजूल हसन के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता थी, लेकिन सर्जरी सफल रहने की सूचना से राहत का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed