{"_id":"62942b3f97930f6601576f9f","slug":"jharkhand-crime-news-today-wife-was-doing-dance-with-someone-else-in-marriage-angry-husband-beat-him-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Crime: शादी में पत्नी कर रही थी किसी और के साथ डांस, गुस्साए पति ने पीट-पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Crime: शादी में पत्नी कर रही थी किसी और के साथ डांस, गुस्साए पति ने पीट-पीटकर कर दी हत्या
Mon, 30 May 2022 08:04 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 30 May 2022 08:04 AM IST
सार
Chatra News: समारोह में शांति देवी नाम की महिला भी अपने पति के डांस कर रही थीं। डांस के दौरान शांति का पति नशे में था। कुछ देर डांस करने के बाद जब शांति का पति थक गया तो वह उसे घर ले जाने की जिद करने लगा लेकिन शांति नहीं मानी और घर जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
झारखंड के चतरा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक शादी समारोह में दूसरे मर्द के साथ महिला को डांस करना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के लरकुआ गांव में शनिवार की रात एक शादी समारोह चल रहा था। गांव की महिलाएं और पुरुष डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसमें कुछ पुरुष अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। इसी समारोह में शांति देवी नाम की महिला भी अपने पति के डांस कर रही थीं। डांस के दौरान शांति का पति नशे में था। कुछ देर डांस करने के बाद जब शांति का पति थक गया तो वह उसे घर ले जाने की जिद करने लगा लेकिन शांति नहीं मानी और घर जाने से इनकार कर दिया। फिर क्या था पति शीतल भारती क्रोधित होकर चला गया।
विज्ञापन
डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या
लगभग दो घंटे बाद महिला जब घर पहुंची तब पति दरवाजा खोलने आया और देरी से आने का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि वह डांस कर रही थी। फिर क्या था पति का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह घर से डंडे निकाल लाया और पत्नी की पिटाई करने लगा। लगभग 15 मिनट तक डंडे बरसाता रहा। फिर कुछ देर बाद पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटकाया
पत्नी की मौत के बाद पति और उसके परिवार वालों ने इस मामले को आत्महत्या बनाने के उद्देश्य से दूसरी चाल चली ताकि पता न चल सके। दरअसल, परिजनों ने महिला के शव को फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
परिजनों ने खुद पुलिस को फोन किया जिसके बाद पुलिस पहुंची तो शव को फंदे से जांच के लिए उतारा लेकिन शरीर पर चोट के निशान देखकर समझ गई कि महिला की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य फरार हैं।