फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand congress infighting suspends three former spokesperson after taking stand against party line

Jharkhand: झारखंड कांग्रेस में नहीं है सब ठीक! पार्टी ने तीन पूर्व प्रवक्ताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

Mon, 13 Feb 2023 09:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 13 Feb 2023 09:26 AM IST
सार

निलंबित किए गए तीनों नेता पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। जिसके बाद अनुशासन समिति की तरफ से इन नेताओं को चेतावनी भी दी गई थी और 21 दिसंबर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। 

विज्ञापन
jharkhand congress infighting suspends three former spokesperson after taking stand against party line
झारखंड कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड कांग्रेस इन दिनों गुटबाजी की समस्या से जूझ रही है। हालात ये हैं कि कई नेता खुलकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। अब खबर आई है कि कांग्रेस ने अपने तीन पूर्व प्रवक्ताओं आलोक दूबे, राजेश गुप्ता छोटू और लालकिशोर नाथ शाहदेव को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस अनुशासन समिति की अनुशंसा पर रविवार को इन तीनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निलंबित किए गए तीनों नेता पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। जिसके बाद अनुशासन समिति की तरफ से इन नेताओं को चेतावनी भी दी गई थी और 21 दिसंबर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि नोटिस के बावजूद 24 दिसंबर को इन नेताओं ने बोकारो में एक संवाददाता सम्मेलन में फिर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी कर दी। जिसके बाद कांग्रेस अनुशासन समिति ने इन तीनों ही नेताओं को पार्टी से बाहर करने की अनुशंसा प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय से की थी, जहां से मंजूरी मिलने के बाद तीनों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से खींचतान जारी है। बीते दिनों जब झारखंड कांग्रेस में बदलाव हुआ तो हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव को हटाकर राजेश ठाकुर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद पार्टी में और भी कई बदलाव हुए, जिनके तहत कांग्रेस ने आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू को प्रवक्ता पद से हटा दिया। तब से ही पार्टी में गुटबाजी चल रही है और अब यह अंतर्विरोध खुलकर सामने आने लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed