फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CM Hemant Soren says along with improving skills of youth they are providing employment

Jharkhand: युवाओं के हुनर निखारने के साथ रोजगार दे रहे, सीएम सोरेन बोले- 1,500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Mon, 15 Jul 2024 06:22 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, रांची
अमर उजाला ब्यूरो, रांची Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 06:22 AM IST
सार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 1,500 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आपके ऊपर बच्चों के भविष्य निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।

विज्ञापन
Jharkhand CM Hemant Soren says along with improving skills of youth they are providing employment
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, राज्य के युवाओं के कौशल विकास पर सरकार का विशेष जोर है। यहां विभिन्न माध्यम से युवाओं के हुनर को निखारने के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है। आज यहां के हुनरमंद युवा देश के साथ विदेशों में भी अपने कार्यों से सबका दिल जीत रहे हैं।

विज्ञापन


सोरेन ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,500 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आपके ऊपर बच्चों के भविष्य निर्माण की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि आप निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।
विज्ञापन


स्वरोजगार के लिए भी सरकार कर रही आर्थिक सहयोग
सीएम ने नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के संकल्प को दोहराया। कहा, जो युवा स्वरोजगार करना चाहते हैं, उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब यहां के युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण कर रहे हैं। अब तक हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं और यह सिलसिला जारी है। वहीं, निजी संस्थानों में 60 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दिलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed