{"_id":"65c3a71f014b7d316701c387","slug":"jharkhand-cm-champai-soren-to-expand-cabinet-on-feb-16-latest-news-update-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Cabinet: झारखंड में कल नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार; अब 16 फरवरी को सीएम चंपई की नई टीम लेगी शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Cabinet: झारखंड में कल नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार; अब 16 फरवरी को सीएम चंपई की नई टीम लेगी शपथ
Wed, 07 Feb 2024 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 07 Feb 2024 09:21 PM IST
सार
राहुल की यात्रा 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ से झारखंड में प्रवेश करेगी और 15 फरवरी को बिहार तक जारी रहेगी। कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने बताया कि ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
झारखंड के सीएम चंपई सोरेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने कैबिनेट का विस्तार 16 फरवरी को करेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार पहले गुरुवार को होना था, लेकिन फिलहाल कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब 16 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसकी वजह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का राज्य में प्रवेश बताया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, राहुल की यात्रा 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ से झारखंड में प्रवेश करेगी और 15 फरवरी को बिहार तक जारी रहेगी। कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने बताया कि ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया गया है। अब यह 16 फरवरी को अपराह्न तीन बजे होगा।
विज्ञापन
इससे पहले चंपई सोरेन ने दो फरवरी को आधिकारिक तौर पर राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। दो मंत्रियों आलमगीर आलम (कांग्रेस) और सत्यानंद भोक्ता (राष्ट्रीय जनता दल) ने भी शपथ ली थी। संवैधानिक प्रावधानों के तहत, झारखंड में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। पिछली हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में एक सीट खाली थी।
विज्ञापन