फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Chief Minister takes cognizance of stopping potato laden vehicles on Bengal borders news in hindi

Jharkhand: बंगाल सीमा पर आलू से लदे ट्रकों को रोकने का CM सोरेन ने लिया संज्ञान, मामला सुलझाने के दिए निर्देश

Sun, 01 Dec 2024 03:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 01 Dec 2024 03:37 PM IST
सार

20 से 25 टन आलू के लगभग 50-55 ट्रक पश्चिम बंगाल से झारखंड लाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल प्रोग्रेसिव पोटैटो ट्रेडर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूबीपीपीटीए) के पूर्व अध्यक्ष और सलाहकार विभास कुमार डे ने शनिवार को इस मामले में प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Jharkhand Chief Minister takes cognizance of stopping potato laden vehicles on Bengal borders news in hindi
हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को बंगाल की सीमा पर आलू से भरे वाहनों को रोकने और राज्य में आपूर्ति को प्रतिबंधित करने पर संज्ञान लिया। उन्होंने मुख्य सचिव अलका तिवारी को इस मामले को तत्काल प्रभाव से निपटाने का निर्देश दिया। दरअसल, बंगाल सरकार ने अपने राज्य में आलू के स्टॉक को बनाए रखने और कीमत को नियंत्रण में रखने के लिए गुरुवार को अंतरराज्यीय आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया। सीएम सोरेन के निर्देश पर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से फोन पर बात की। 
विज्ञापन


अलका तिवारी ने कहा, "मनोज पंत ने आश्वासन दिया है कि आलू आपूर्ति के मुद्दे को सुलझाने के लिए जल्द ही एक समिति बनाई जाएगी।" एक अधिकारी ने बताया कि बंगाल की तरफ से आलू की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के बाद पिछले दो दिनों में झारखंड के खुदरा बाजार में आलू की कीमत 5 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई। बता दें कि झारखंड में 60 प्रतिशत आलू की आपूर्ति पश्चिम बंगाल से होता है।
विज्ञापन


प्रतिबंध वापस लेने की मांग
20 से 25 टन आलू के लगभग 50-55 ट्रक पश्चिम बंगाल से झारखंड लाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल प्रोग्रेसिव पोटैटो ट्रेडर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूबीपीपीटीए) के पूर्व अध्यक्ष और सलाहकार विभास कुमार डे ने शनिवार को इस मामले में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, "पश्चिम बंगाल पुलिस ने दूसरे राज्यों में आलू निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। इस दौरान पिछले तीन दिनों में आलू से लदे सैकड़ों ट्रकों को वापस भेज दिया गया। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बंगाल सरकार से सोमवार तक प्रतिबंध वापस लेने की मांग की है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू व्यापारियों ने दी हड़ताल पर जाने की धमकी
विभास कुमार डे ने रविवार इस मामले में मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "डब्ल्यूबीपीपीटीए और पश्चिम बंगाल कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में फैसलालिया गया कि अगर प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो सोमवार रात से कोल्ड स्टोरेज से आलू नहीं निकाला जाएगा।" झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्थिति से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से बात करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि राज्य के लोग आलू की बढ़ती कीमतों से परेशान हो रहे हैं। हालांकि, इस बीच पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों ने धमकी दी है कि अगर राज्य सरकार अन्य राज्यों में आलू बेचने पर लगी रोक नहीं हटाती है तो वे मंगलवार से हड़ताल पर जायेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed