फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand cabinet meeting: Government contract employees 196% dearness allowance, know decision

झारखंड: संविदा कर्मचारियों के लिए सरकार ने खोला पिटारा, 196% किया गया महंगाई भत्ता, जानें कैबिनेट के फैसले 

Fri, 11 Feb 2022 09:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Feb 2022 09:00 AM IST
सार

राज्य सरकार ने फ्लाई ओवर के लिए के लिए 337 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति दी है। इस बजट से चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण होगा। फ्लाईओवर की लंबाई 2.34 किलेामीटर अनुमानित है।

विज्ञापन
Jharkhand cabinet meeting: Government contract employees 196% dearness allowance, know  decision
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड सरकार की ओर से संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। यहां की हेमंत सोरेन सरकार ने संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाकर उसे 196 प्रतिशत कर दिया है, यह पहले 113 प्रतिशत ही था। इसके अलावा पीडीएस दुकानदारों के लिए भी सरकार सौगात लेकर आई। सरकार ने सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी योजना के तहत पीडीएस दुकानदारों को प्रति वस्त्र एक रुपया कमीशन देने का फैसला भी किया है। दरअसल, झारखंड की कैबिनेट बैठक में 63 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इसमें रांची के सिरामटोली से मेकॉन चौक तक 337 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाई ओवर बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई। 

विज्ञापन


रांची को मिला फ्लाई ओवर का तोहफा 
राज्य सरकार ने फ्लाई ओवर के लिए के लिए 337 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति दी है। इस बजट से चार लेन फ्लाईओवर का निर्माण होगा। फ्लाईओवर की लंबाई 2.34 किलेामीटर अनुमानित है। इसके अलावा राज्य के 203 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में टीचर्स मानदेय 20 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में 17 कृषक पाठशालाएं भी खोली जाएंगी। योजना के क्रियान्वयन के लिए 61 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 
विज्ञापन


नाबार्ड से लोन लेगी सरकार 
कैबिनेट के फैसलों के मुताबिक, राज्य सरकार वन विकास परियोजना के लिए नाबार्ड से 136 करोड़ रुपये का लोन लेगी। वहीं 14 ग्रामीणबप पुल के लिए 50 करोड़ का लोन लिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन किए जाने की प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed