फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Boat capsizes due to flood in Sahibganj three to four people missing

झारखंड: साहिबगंज में बाढ़ के कारण पलटी नाव, तीन से चार लोग लापता

Tue, 17 Aug 2021 08:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबगंज Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Aug 2021 08:04 AM IST
सार

झारखंड के साहिबगंज में बाढ़ के कारण एक नाव पलट गई। इस नाव में करीब 20 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन से चार लोग लापता हैं। 

विज्ञापन
Jharkhand Boat capsizes due to flood in Sahibganj three to four people missing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के साहिबगंज में बाढ़ के कारण एक नाव पलट गई। घटना जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोल बंधा गांव की है। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 20 लोग सवार थे, जिसमें से तीन से चार लोग अभी भी लापता हैं। 

विज्ञापन

हालांकि, प्रशासन की ओर से सिर्फ एक व्यक्ति 60 वर्षीय रामाशीष यादव के ही लापता होने की बात बताई गई है। उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा का कहना है कि व्यक्ति को तलाशने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम 7:30 बजे की है घटना 
स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार शाम करीब 7:30 बजे सीवरेज प्लांट के पास सोल बंधा गांव के लोग नाव से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान बाढ़ के पानी में अंधेरे के कारण एक पिलर से नाव टकराकर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ नाव में 20 लोग सवार थे। कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए, लेकिन दावा है कि तीन से चार लोग अभी भी लापता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता होने वाले लोगों की नहीं मिल रही सूचना 
घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव का कहना है कि अधिकारिक रूप से सिर्फ एक व्यक्ति के ही लापता होने की सूचना है। गांव में सवार लोग अलग-अलग जगह के थे। इसलिए अन्य लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed