{"_id":"692fbb080594b7879d0f6b98","slug":"jharkhand-bjp-national-president-jp-nadda-will-visit-deoghar-on-december-5-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पांच दिसंबर को देवघर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मजबूती पर देंगे टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पांच दिसंबर को देवघर आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मजबूती पर देंगे टिप्स
Wed, 03 Dec 2025 09:52 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 03 Dec 2025 09:52 AM IST
सार
Jharkhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 दिसंबर को देवघर आएंगे, जहां वे संगठनात्मक बैठक में चुनावी प्रदर्शन, अंदरूनी गुटबाजी और बूथ स्तर की कमजोरियों की समीक्षा करेंगे। बंगाल चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होगी। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 दिसंबर को झारखंड के देवघर पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे यहां सांगठनिक बैठक में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन देंगे। साथ ही वे प्रदेश की राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि झारखंड में बीजेपी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी को खत्म करने पर भी नड्डा जोर देंगे। हाल ही के विधानसभा चुनाव में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन को लेकर भी समीक्षा की जाएगी। 2019 में जहां बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं, वहीं इस बार पार्टी सिर्फ 21 सीटों पर सिमट गई। इस गिरावट के कारणों, बूथ स्तर पर कमजोरी और संगठन के बीच समन्वय की कमी पर भी चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
पढ़ें: ईडी की बड़ी कार्रवाई, नरेश केजरीवाल के ठिकानों से करोड़ों की नकदी और सोना-चांदी बरामद
विज्ञापन
इसके साथ ही अगले साल पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। पार्टी वहां व्यापक अवसर देख रही है और झारखंड के कुछ मजबूत नेताओं को बंगाल में संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ दी जा सकती हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर देवघर जिला संगठन तैयारी में जुट गया है। कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री बालमुकुंद सहाय को सौंपी गई है। वहीं रांची के विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि जेपी नड्डा का झारखंड दौरा पार्टी के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा। बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबाधाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।