फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ed raid naresh kejriwal cash gold silver coins seized ranchi hawala network

Jharkhand: ईडी की बड़ी कार्रवाई, नरेश केजरीवाल के ठिकानों से करोड़ों की नकदी और सोना-चांदी बरामद

Tue, 02 Dec 2025 09:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 02 Dec 2025 09:52 PM IST
सार

रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नरेश केजरीवाल और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर सुबह छह बजे छापेमारी की। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई इस कार्रवाई में 65 लाख रुपये नकद और 55 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के सिक्के जब्त किए गए।

विज्ञापन
ed raid naresh kejriwal cash gold silver coins seized ranchi hawala network
ED - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी रांची में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीए नरेश केजरीवाल और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई। छापेमारी के दौरान ईडी को भारी मात्रा में अवैध नकदी और कीमती धातुओं के प्रमाण मिले हैं। जांच टीम ने कुल 65 लाख रुपये नकद और 55 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, हवाला के जरिए विदेशों में धन भेजने से जुड़े अहम दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं। आरोप है कि हवाला नेटवर्क के माध्यम से विदेशों में बनाई गई शेल कंपनियों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध निवेश किया गया है।

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान गिरधर केजरीवाल के ठिकानों से 30 लाख रुपये, अजय केजरीवाल से 10 लाख रुपये और इंदर केजरीवाल के स्थान से 25 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा, इंदर केजरीवाल के यहां से 55 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के कई सिक्के भी बरामद किए गए हैं। ईडी ने सभी नकदी और कीमती धातुओं को जब्त कर लिया है। विभाग अब दस्तावेजों की जांच कर हवाला रैकेट और संभावित आर्थिक अपराधों की गहराई से जांच-पड़ताल में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed