फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand bjp forms panel to expose failure of hemant soren government

Jharkhand: झारखंड सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, पांच सदस्यों की समिति बनाई

Thu, 14 Dec 2023 10:41 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Dec 2023 10:41 AM IST
सार

बयान में कहा गया है कि हेमंत सोरेन सरकार 28 दिसंबर को सत्ता में चार साल पूरे कर लेगी। हर साल की तरह भाजपा सरकार की नाकामियों, उसके झूठ और भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। 

विज्ञापन
jharkhand bjp forms panel to expose failure of hemant soren government
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन

विस्तार

झारखंड में भाजपा ने पांच सदस्यों की एक समिति गठित की है। इस समिति को जिम्मेदारी दी गई है कि यह झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों को उजागर करें। बता दें कि आगामी 28 दिसंबर को झारखंड की झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के गठबंधन वाली सरकार अपने चार साल पूरे कर लेगी। ऐसे में भाजपा की इस कोशिश को अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।  
विज्ञापन


समिति में इन नेताओं को किया गया शामिल
बता दें कि इस पांच सदस्यीय समिति का गठन झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुण एरोन करेंगे। वहीं शिव पूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, रविनाथ किशोर और सुनिता सिंह, इस समिति के अन्य सदस्य होंगे। पार्टी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि हेमंत सोरेन सरकार 28 दिसंबर को सत्ता में चार साल पूरे कर लेगी। हर साल की तरह भाजपा सरकार की नाकामियों, उसके झूठ और भ्रष्टाचार को उजागर करेगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद भाजपा सरकार पर हमलावर है। वहीं झारखंड में वामदलों ने संयुक्त बयान जारी कर कार्रवाई की मांग की है। वामदलों ने कहा है कि भ्रष्टाचारी किसी भी दल के हो, दोषी को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सीधे टैक्स चोरी का मामला है और इसकी विस्तार से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed