फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Bajrang dal leader detained in jamtara over objectional social media post

जामताड़ा में धार्मिक टिप्पणी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, बजरंग दल का नेता गिरफ्तार

Mon, 15 Jul 2019 01:56 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आसिम खान Updated Mon, 15 Jul 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: Bajrang dal leader detained in jamtara over objectional social media post
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर एक खास धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में झारखंड के जामताड़ा में विरोध प्रदर्शन किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बजरंग दल का स्थानीय नेता है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नारायणपुर ब्लॉक के बजरंज दल के संयोजक प्रकाश मंडल को धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो जाने के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और गोविंदपुर-साहिबगंज मार्ग को एक घंटे के लिए जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सफाउल अंसारी, सलीम अंसारी, मोहम्मद मुस्तफा आदि के नेतृत्व में लोगों ने सड़क जाम किया था। घंटे भर बाद पुलिस द्वारा जाम हटाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस पोस्ट से उनकी धार्मिक भावना आहत हुई है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी सरासर गलत है। यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द अमर्यादित टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की जाएगी। सभी वर्गों को साथ लेकर चलना हमारा उद्देश्य है परंतु कुछ लोग सामाजिक समरसता बिगाड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के कारण कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी जाम में फंस गए जिसके बाद वे गाड़ी से उतरे और लोगों को समझाया। मंत्री ने कहा कि किसी भी धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी कतई नहीं होनी चाहिए। जो भी दोषी होगा उस पर प्रशासन कारवाई करेगा। उप-संभागीय पुलिस अधिकारी अरविंद उपाध्याय ने कहा कि प्रकाश मंडल (32) ने लोगों के विरोध के बाद नारायणपुर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed