फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2024: RJD leader Tejashwi Yadav attacks BJP, says- BJP insults the mandate

Jharkhand: झारखंड में राजद नेता तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला, कहा- जनादेश का अपमान करती है BJP

Sun, 10 Nov 2024 09:19 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sun, 10 Nov 2024 09:19 PM IST
सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने हैं, इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवaबर को आएंगे।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024: RJD leader Tejashwi Yadav attacks BJP, says- BJP insults the mandate
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो चला है। हर राजनीतिक दल के नेता अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर रहे हैं। रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने चतरा के हंटरगंज में रैली की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में नफरत फैलाती और जनादेश का अपमान करती है।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है। चुनाव के बाद झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी और अगले साल बिहार में राजद के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के लोगों ने 2019 में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को वोट दिया था, लेकिन भाजपा ने सरकार को गिराने की साजिश रचनी शुरू कर दी। जब वे सफल नहीं हुए तो उन्होंने आदिवासी समुदाय से आने वाले सोरेन को सलाखों के पीछे डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों को खरीदने का प्रयास करती है। जो लोग बिकना नहीं चाहते हैं उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जरिये धमकाया जाता है। बिहार में भाजपा ने हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया।

उन्होंने दावा किया कि 2000 में बिहार से अलग होने के बाद भाजपा ने झारखंड पर सबसे लंबे समय तक शासन किया, लेकिन भगवा खेमे ने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

इंडिया गठबंधन एकजुट: लालू यादव
चतरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है और हर कोई गठबंधन को याद करता है। नरेंद्र मोदी कुछ नहीं है। नरेंद्र मोदी कौन हैं? जनता को बीजेपी को उखाड़ फेंकना होगा। 


झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव
झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाने हैं, इसके तहत पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होंगे। जबकि विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवबंर को आएंगे। राज्य में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस और राजद का गठबंधन पांच साल से सरकार में है। वहीं विपक्ष में भाजपा और आजसू का गठबंधन है। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed