फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly Election 2024 Congress jibe on BJP PM Narendra Modi news and updates

Jharkhand: झारखंड में कांग्रेस का भाजपा पर वार, कहा- यह चुनाव जनता की सरकार और पीएम को खुश करने वालों के बीच

Tue, 05 Nov 2024 01:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 05 Nov 2024 01:02 PM IST
सार

झारखंड में हो रहा विधानसभा चुनाव ऐसी सरकार के बीच का मुकाबला है, जहां एक लोगों के लिए काम करती है और दूसरी प्रधानमंत्री और उनके मित्रों को खुश करने के लिए।" 

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election 2024 Congress jibe on BJP PM Narendra Modi news and updates
जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। इस बीच राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की साथी कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहाने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि झारखंड में भाजपा सरकार ने 2015 में पावर प्लांट लगाने में अदाणी समूह को फायदा पहुंचाया। कांग्रेस ने कहा कि झारखंड में यह मुकाबला लोगों के लिए काम करने वाली सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने वालों के बीच है।
विज्ञापन


एक्स पर पोस्ट में कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "वर्ष 2015 के जून महीने में मोदानी ग्रुप ने झारखंड में गोड्डा ज़िले के दस गांवों में कोयला आधारित बिजली संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की थी। झारखंड में तत्कालीन भाजपा राज्य सरकार के पूर्ण सहयोग से, स्थानीय किसानों से 1,255 एकड़ तक भूमि का अधिग्रहण किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान बल प्रयोग और डराने-धमकाने की कई रिपोर्ट्स आईं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री की सरकार ने इस प्रोजेक्ट में प्रधानमंत्री के पसंदीदा टेम्पो-वाले की मदद करने का हर संभव प्रयास किया- जल्दबाजी में मंजूरी देने से लेकर बिजली संयंत्र को एसईजेड घोषित करने तक। हाल ही में, बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद - जो पहले एक विवादास्पद समझौते के माध्यम से इस संयंत्र से बिजली खरीद रहा था- केंद्र सरकार ने तुरंत मोदानी ग्रुप को यहां की बिजली भारत में ही बेचने की अनुमति दे दी।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा, "इस बीच किसानों से जबरन जमीन अधिग्रहीत किए जाने के वर्षों बाद भी उन्हें मुआवजे के पूरे भुगतान का इंतजार है। झारखंड में हो रहा विधानसभा चुनाव ऐसी सरकार के बीच का मुकाबला है, जहां एक लोगों के लिए काम करती है और दूसरी प्रधानमंत्री और उनके मित्रों को खुश करने के लिए।" 

मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड में रैली के दौरान पीएम मोदी पर साधा निशान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा का झारखंड में लोगों के कल्याण का कोई इरादा नहीं है और वह राज्य के कोयला और अन्य खनिज संसाधनों को लूटने के लिए सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। झारखंड के मांडू में एक रैली के दौरान खरगे ने आरोपों में कहा, "भाजपा झारखंड के ‘काले सोने’ (कोयला) पर नजर गड़ाए हुए है और इसके खनिज संसाधनों को लूटना चाहती है। उनका इरादा लोगों का कल्याण नहीं है। भाजपा घुसपैठ की बात करती है, लेकिन केंद्र और असम में उसकी सरकारें अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती?" 


उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा, "प्रधानमंत्री झूठों के सरदार हैं। उन्होंने युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन रोजगार कहां है? उनसे सावधान रहें जो सिर्फ लूट में लिप्त रहेंगे।" खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में सत्ता छीनना चाहती है, लेकिन कोई भी हेमंत सोरेन को हटाने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

झारखंड में 13 नवंबर को पहले और 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। महाराष्ट्र और झारखंड दोनों में ही मतगणना 23 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed