फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Arms smuggler who came to Jharkhand from Bihar to sell AK-47 bullets arrested

Jharkhand: बिहार से झारखंड AK-47 की गोली बेचने आया हथियार तस्कर गिरफ्तार, 393 जिंदा कारतूस बरामद

Sun, 07 Sep 2025 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Sep 2025 06:53 PM IST
सार

Jharkhand: छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ा। जांच करने पर उनके पास से 393 चक्र AK-47 की गोली, एक होंडा साइन मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।

विज्ञापन
Jharkhand: Arms smuggler who came to Jharkhand from Bihar to sell AK-47 bullets arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार से झारखंड AK-47 की गोली बेचने पहुंचे एक हथियार तस्कर को हंटरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 393 जिंदा कारतूस, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।

विज्ञापन

रविवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोसमाही-लेंजवा रोड पर दो युवक मोटरसाइकिल से अवैध AK-47 की गोली बेचने के लिए बिहार से झारखंड आने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) संदीप सुमन के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को मोटरसाइकिल समेत पकड़ा। जांच करने पर उनके पास से 393 चक्र AK-47 की गोली, एक होंडा साइन मोटरसाइकिल और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान बिहार के गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के कुठीलावा गांव निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में हंटरगंज थाना कांड संख्या 155/25 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

एसपी ने कहा कि चतरा में किसी भी कीमत पर अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक वसीम रजा, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार और शस्त्रबल के जवान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed