फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: 6 killed, 2 injured as car hits road median in Jamshedpur

Jharkhand: नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की कार डिवाइडर से टकराई, छह लोगों की मौत; CM सोरेन ने जताया दुख

Mon, 01 Jan 2024 09:49 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 09:49 PM IST
सार

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवकों की गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खम्भे से टकराई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने कहा कि कार का चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। 

विज्ञापन
Jharkhand: 6 killed, 2 injured as car hits road median in Jamshedpur
demo pic

विस्तार

झारखण्ड के जमशेदपुर शहर में सोमवार को सुबह एक कार डिवाइडर से जा टकराई, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हैं। यह हादसा सुबह करीब पांच बजे बिस्टुपुर पुलिस थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस चौराहे के पास की घटना हैं। एसएसपी ने बताया कि कार तेज रफ्तार में थी।
विज्ञापन


पांच सीट वाली कार में थे आठ लोग मौजूद- पुलिस
जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने कहा कि पांच सीट वाली कार में आठ लोग यात्रा कर रहे थें, जो पहले डिवाइडर से फिर उसके बाद सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों पर चर्चा करते हुए कहा कि वाहन का चालक सूरज साव नशे में था, जिसके चलते इस तरह का हादसा हुआ। चालक के अलावा मृतकों की पहचान हेमंत कुमार, अनिकेत कुमार उर्फ मोनू महतो, शुभम कुमार, पीयूष कुमार, अनिरुद्ध कुमार के रूप में हुई। हादसे में हर्षवर्धन झा, रविशंकर झा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल में स्थानांतरित किया गया हैं। 
विज्ञापन


गैस कटर की मदद से निकालने गए बाहर-पुलिस
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि कार इतनी जोर से टकराई की उसमें बैठें आठ लोग कार के अंदर ही फंस गए, जिन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। ये सभी सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित बाबा आश्रम के रहने वाले थे। एसएसपी ने कहा कि नए साल का जश्न मनाने के लिए उन्होंने देर रात तक पार्टी की। फिर वे सुबह करीब 4.30 बजे जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें यात्रा से बचने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे में छह लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए सीएम सोरेन ने लिखा कि जमशेदपुर में एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत की दुखद खबर से दिल टूट गया हैं। भगवान दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवार के सदस्यों को दुख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।" उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed