फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand 55 years old man claimed he became completely healthy after getting the corona vaccine, Health department will investigate

कोरोना वैक्सीन का चमत्कार!: एक साल से बिस्तर पर पड़ा व्यक्ति, तीन दिन के अंदर अपने पैरों पर लगा दौड़ने, अब डॉक्टर भी हैरान 

Sat, 15 Jan 2022 08:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jan 2022 08:54 AM IST
सार

55 वर्षीय दुलार चंद के दावे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हैरान कर दिया गया है। उनके दावे की सत्यता की जांच के लिए मेडिकल एक्पर्ट की टीम भी गठित की गई है। 

विज्ञापन
Jharkhand 55 years old man claimed he became completely healthy after getting the corona vaccine, Health department will investigate
दुलार चंद मुंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना टीकाकरण अभियान के बीच वैक्सीन को लेकर नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। अभी बिहार के एक 85 साल के बुजुर्ग ने दावा किया था कि वैक्सीन लगवाने से उसका पुराना घुटनों का दर्द सही हो गया। इस बीच झारखंड के 55 वर्षीय दुलार चंद मुंडा ने भी वैक्सीन को लेकर एक दावा ठोक कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन

दुलार चंद का दावा है कि वह पिछले एक साल से बिस्तर पर पड़े थे। यहां तक कि हिल-डुल भी नहीं पाते थे। लाखों की दवा कराई, लेकिन कोविशील्ड का एक खुराक लेते ही उनमें चमत्कारिक परिवर्तन हुआ और वह वैक्सीन लेने के  तीसरे दिन ही अपने पैरों पर खड़े हो गए। 
विज्ञापन


इलाज में बिक गई जमीन, मुफ्त की वैक्सीन ने किया कमाल
दुलार चंद मुंडा ने बताया कि चार साल पहले वह सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। इसके तीन साल बार उनके शरीर की नसों में कई परेशानियां आ गईं। यहां तक कि बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो गया। कई जगह इलाज कराया। लाखों फूंक दिए। जमीन बिक गई, लेकिन उनकी हालत जस की तस ही रही। दुलार चंद का दावा है कि उन्होंने छह जनवरी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। इसके बाद नौ जनवरी को वह उठ खड़े हुए और अपने पैरों पर चलने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसर्च का विषय बने दुलार चंद
दुलार चंद मुंडा के दावे ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। राज्य वैक्सीनेशन प्रभारी राकेश दयाल ने बताया कि जब तक यह नहीं पता चल जाता कि मुंडा को क्या बीमारी थी। उनका किस चीज का इलाज चल रहा था। वैक्सीन ने किस प्रकार रिएक्शन किया, इस विषय पर कुछ भी बोलना ठीक नहीं है। हालांकि, उन्होंने बताया कि रिम्स के एक्सपर्ट इस मामले की जांच करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed