{"_id":"62930011d6a52776e33f2f33","slug":"jamshedpur-massive-fire-in-tire-godown-smoke-spread-for-five-kilometers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jamshedpur Fire: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, पांच किलोमीटर तक फैला धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jamshedpur Fire: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, पांच किलोमीटर तक फैला धुआं
Sun, 29 May 2022 10:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 May 2022 10:41 AM IST
सार
झारखंड के जमशेदपुर के टायर गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पिछले नौ घंटे से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के जमशेदपुर के टायर गोदाम में देर रात भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयावह है कि पांच किलोमीटर तक के इलाके में इसका धुआं फैल गया है, जिससे लोगों को सांस लेने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की गई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। पिछले नौ घंटे से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों के बताया, आग देर रात मानगो के हिलव्यू इलाके से सटे एक टायर गोदाम में लगी है, जिसे काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले नौ घंटे से यहां राहत कार्य जारी है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
आसपास के इलाके खाली कर रहे लोग
बताया जा रहा है कि आग फैलती ही जा रही है और आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इसके बाद लोग दुकानें व मकान खाली कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा रहा है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन