फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jairam ramesh criticized jharkhand government

झारखंड सरकार पर बरसे जयराम रमेश

Mon, 31 Dec 2012 05:05 PM IST
चतरा/इंटरनेट डेस्क
चतरा/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 31 Dec 2012 05:05 PM IST
विज्ञापन
jairam ramesh criticized jharkhand government

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश राज्य सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य की समस्याओं से निपटने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन


जयराम रमेश रविवार को चंदवा स्थित खेल स्टेडियम में कांग्रेस के 128वें स्थापना दिवस पर आयोजित झारखंड बचाओ रैली में बोल रहे थे। उन्होंने कहा की झारखंड अमीर राज्य है, पर यहां के लोग गरीब और पीछड़े हैं। यहां गरीबी और उग्रवाद की चुनौती है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड के गठन के 12 वर्षों में 10 साल भाजपा और उसके सहयोगियों ने सरकार चलायी। स्थिति आपके सामने है। देश के 82 जिले नक्सल प्रभावित हैं। इनमें 20 जिले केवल झारखंड के हैं। झारखंड के साथ ही उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य बना वहां कांग्रेस की सरकार बनी। वहां विकास की नींव रखी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने माओवादियों को बातचीत करने का आह्वान भी किया और कहा कि कांग्रेस गोली का जवाब बोली से देने को तैयार है। केंद्रीय मंत्री ने सारंडा व सरयू एक्शन प्लान को जनहित में बताया। मनरेगा, एफडीआइ, सूचना का अधिकार, वनाधिकार कानून समेत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर भी विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed