फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jail To Father Anand Singh who Threw Dead Body In Koel River After Killing Daughter In Family Dispute

पलामू में मासूम बच्ची की हत्या: पिता ही निकला हत्यारा, पारिवारिक विवाद बना कारण, शव को नदी में फेंका, गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2022 01:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Apr 2022 01:01 PM IST
सार

झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को सुबह एक बच्ची का शव मिला था। पुलिस के मुताबिक बच्ची की उम्र साढ़े पांच साल थी।

विज्ञापन
Jail To Father Anand Singh who Threw Dead Body In Koel River After Killing Daughter In Family Dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के पलामू जिले में मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि  मृतका संजना कुमारी के पिता ने ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता आनंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पारिवारिक विवाद में मासूम बेटी की हत्या
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पिता ने जुर्म कबूलते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी की हत्या की है। हत्या का कारण उसने पारिवारिक विवाद बताया। उसने बताया कि उसका बाद उसके खुद के माता-पिता के साथ विवाद चल रहा था। इसके बाद गुस्से में उसने अपनी बेटी को अपने घर से लगभग 45 किलोमीटर दूर मेदिनीनगर की कोयल नदी में हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फेंक दिया था।
विज्ञापन


बेरहमी से दी मौत
जुर्म कबूल करने के वक्त आरोपी पिता के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि माता-पिता से विवाद होने के बाद उसने बेटी को नदी किनारे ले गया फिर गर्दन पर हाथ से जोरदार प्रहार किया। जब वह नदी में बालू पर गिर गई तो गला दबा दिया। मासूम बच्ची को मारने के बाद पिता नदी में उसका शव छोड़कर पंजाब जाने के लिए डालटनगंज रेलवे स्टेशन आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मिला था बच्ची का शव
झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को सुबह एक बच्ची का शव मिला था। अनुमान लगाया जा रहा था कि बच्ची की हत्या एक दिन पहले गला दबा कर दी गई है।  पुलिस को पता चला कि बच्ची पांकी थाना क्षेत्र के तेतराइ गांव निवासी आनन्द कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की बेटी संजना कुमारी है। बच्ची के दादा सतानंद एक हाईस्कूल के प्रधानाध्पक हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed