फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   India to become thirty trillion economy by 2047 says Dharmendra Pradhan news in hindi

Jharkhand: 'भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा', केंद्रीय मंत्री का दावा

Sun, 08 Dec 2024 01:10 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 08 Dec 2024 01:10 PM IST
सार

कंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति का गठन धन और रोजगार पैदा करने के मकसद से किया गया है। उन्होंने छात्रों को देश को एक मेगा पावरहाउस और दुनिया की प्रेरक शक्ति बनाने में रचनात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी।
 

विज्ञापन
India to become thirty trillion economy by 2047 says Dharmendra Pradhan news in hindi
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : X/Dharmendra Pradhan

विस्तार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को झारखंड में जमशेदपुर के एक्सएलआरआई-स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने यहां अपने संबोधन में बताया कि भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारत पांचवें स्थान पर है और अगले तीन वर्षों में देश तीसरे स्थान पर होगा। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "75 साल पहले जब एक्सएलआरआई अस्तित्व में आया था तब भारत की गिनती अर्थव्यवस्था में नहीं होती थी। आज हम तीन ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ निया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम अगले तीन वर्षों में पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। हमारी अर्थव्यवस्था 2047 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ जाएगी।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, हमें वेल्थ क्रिएटर, "जॉब क्रिएटर बनना है। हमारे पास लाखों नौकरियां पैदा करने की क्षमता है। दुनिया डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे के लिए भारत की ओर देख रही है। दुनिया में 46 प्रतिशत डिजिटल लेनदेन हमारे देश में होता है। हम सर्विस सेक्टर में आत्मनिर्भर हो गये हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति का गठन धन और रोजगार पैदा करने के मकसद से किया गया है। उन्होंने छात्रों को देश को एक मेगा पावरहाउस और दुनिया की प्रेरक शक्ति बनाने में रचनात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed