फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   india's highest tricolor in bad condition

...और इस तरह होता रहा देश के सबसे ऊंचे तिरंगे का अपमान

Thu, 28 Apr 2016 04:41 PM IST
रवि प्रकाश/रांची से, बीबीसी हिंदी के लिए
रवि प्रकाश/रांची से, बीबीसी हिंदी के लिए Updated Thu, 28 Apr 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
india's highest tricolor in bad condition

झारखंड में रांची के पहाड़ी मंदिर में पिछले कई दिनों से आधा झुका और बुरी तरह फटा हुआ तिरंगा देखा जा रहा था। गुरूवार दोपहर को जारी एक बयान में बताया गया कि तिरंगे को सुरक्षित उतार लिया गया है।

विज्ञापन


पिछले कई दिनों से इस विशाल तिरंगे झंडे को लेकर विवाद चल रहा था, क्योंकि ये विशाल तिरंगा आधा झुक गया था और फट भी गया था। 23 जनवरी को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इस तिरंगे को फहराया था। उस समय दावा किया गया था कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा और बड़ा तिरंगा है।
विज्ञापन


पहाड़ी मंदिर ट्रस्ट के सुनील माथुर ने गुरूवार की सुबह बीबीसी को बताया था कि तिरंगे को उतारने के लिए मचान बनाने का काम पूरा हो गया। उनका कहना था कि कड़ी धूप के कारण मज़दूरों को काम करने में परेशानी हो रही है, क्योंकि तिरंगे को ऊपर की तरफ से खोला जाना था, इसलिए मचान को उससे कुछ ऊंचा बनाना ज़रूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले तिरंगे के अपमान के विरोध में पहाड़ी मंदिर के पास के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इसके ख़िलाफ़ राष्ट्रीय युवा शक्ति नामक संगठन के सदस्य तीन दिनों से अनशन पर भी बैठ गए थे, गुरुवार शाम बुद्धिजीवियों की एक टीम इसके लिए कैंडल मार्च भी निकालने वाली थी।

देखरेख के अभाव में फट गया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

india's highest tricolor in bad condition
india's highest tricolor - फोटो : india's highest tricolor

पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा मे विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया। उन्होंने प्रेस कांफ़्रेंस कर इस मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास के ख़िलाफ़ भी राष्ट्रद्रोह का मुक़दमा दर्ज़ करने की मांग की थी।

यह तिरंगा 66 फीट लंबा और 99 फीट चौड़ा है, इसे 293 फीट ऊंचे खंभे पर फहराया गया था। यह पहाड़ी मंदिर ख़ासी ऊंचाई पर है, जिसकी वजह से इस तिरंगे की ऊंचाई ज़मीन से 493 फीट थी।

भारत में शिक्षा संस्थानों में और अन्य जगहों पर पिछले कुछ समय में तिरंगा झंडा लगाए जाने की बात हो रही है, लेकिन इसकी देखरेख की ज़िम्मेदारी कैसे तय होगी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। रांची की घटना हर जगह पर तिंरगा फहराने को लेकर कई सवाल भी उठाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed