फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Illegal liquor factory busted in Bokaro, spurious liquor worth Rs 1 crore seized Latest News Update

Jharkhand: बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक करोड़ की नकली शराब जब्त; तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 11:16 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची/बोकारो
पीटीआई, रांची/बोकारो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Mar 2023 11:16 AM IST
सार

इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने कहा कि जब टीम ने छापा मारा तो करीब 20 लोग कारखाने में काम कर रहे थे और तीन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आगामी होली त्योहार के लिए राज्य और बिहार के विभिन्न जिलों में आपूर्ति के लिए नकली शराब बनाई जा रही थी।

विज्ञापन
Illegal liquor factory busted in Bokaro, spurious liquor worth Rs 1 crore seized Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

झारखंड के बोकारो जिले में एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इस दौरान करीब एक करोड़ रुपये की नकली शराब जब्त की गई। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग की एक टीम ने गुरुवार आधी रात को राज्य की राजधानी रांची से करीब 120 किलोमीटर दूर गंजोरी गांव में अवैध कारखाने पर छापा मारा।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कारखाना गंजोरी गांव के एक बंकर में चल रहा था। हमने मौके से 2,000 लीटर स्प्रिट, 300 कार्टून नकली शराब और शराब बनाने के लिए आवश्यक अन्य सामान जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई थी। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने कहा कि जब टीम ने छापा मारा तो करीब 20 लोग कारखाने में काम कर रहे थे और तीन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आगामी होली त्योहार के लिए राज्य और बिहार के विभिन्न जिलों में आपूर्ति के लिए नकली शराब बनाई जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed