फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   IIM-Ranchi_professor_sexual harassment_ss

'अकेले में गंदे इशारे करता था IIM प्रोफेसर'

Mon, 28 Jul 2014 12:26 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
IIM-Ranchi_professor_sexual harassment_ss

झारखंड में महिलाओं से होने वाले अपराध दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। और इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि अब स्कूल, अस्पताल और दूसरी शैक्षिक संस्थाएं भी अपराधों के घेरे में आती जा रही हैं।

विज्ञापन


रांची के आईआईएम में एक महिला प्रोफेसर ने अपने साथी पुलिस प्रोफेसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

महिला ने शुक्रवार को पुलिस कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ससाधर बेड़ा उसे परेशान करता था। और अकेला पाकर अपशब्दों और अभद्र इशारे करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है लेकिन शिकायतकर्ता महिला की अर्जी पर पुलिस ने शिकायत की तमाम जानकारियां सार्वजनिक नहीं की हैं। महिला के कहा वे सारी जानकारियां बेवजह की शर्मिंदगी का कारण बनेंगी। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत महिला आयोग और एक झारखंड के डीजीपी को भी भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्टर के बयान से उलझा मामला

IIM-Ranchi_professor_sexual harassment_ss

पुलिस को की गई लिखित शिकायत में महिला ने कहा उसने आईआईएम रांची के डायरेक्टर बिनय भूषण चक्रबर्ती से इस मामले में 17 जुलाई को बात की थी। महिला के मुताबिक डायरेक्टर से शिकायत के बाद आरोपी प्रोफेसर बेड़ा ने उससे माफी मांगी लेकिन उसके बाद उनका व्यवहार बदला नहीं और वे महिला से उसी तरह व्यवहार करते रहे।

हालांकि इस मामले में रांची आईआईएम के डायरेक्टर का कहना है कि महिला प्रोफेसर ने संस्थान से इस मामले से जुड़ी कोई बातचीत नहीं की। उनका कहना है कि उन्हें एफआईआर की भी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम इस तरह के किसी भी मामले पर सख्ती से विशाखा गाइडलाइन का पालन करते हैं। लेकिन मेरी जानकारी में महिला ने हमारे संस्थान की समिति से भी कोई बात नहीं की है।

दो साल की हो सकती है कैद

IIM-Ranchi_professor_sexual harassment_ss

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक इस मामले में पुलिस का कहना है कि यदि महिला के आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी को दो साल की कैद और जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं। रांची एसपी अनूप बिरथरे का कहना है कि पुलिस इस मामले में संस्थान से पूछताछ करेगी कि इस मामले में वे महिला की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

इस मामले में झारखंड महिला आयोग का कहना है कि हम इस मामले को स्वत: संज्ञान में ले रहे हैं हमारे पास फिलहाल इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed