फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Home Minister Amit Shah visits Anukul Chandra Ashram in Deoghar Jharkhand

Amit Shah in Deoghar: गृह मंत्री अमित शाह ने देवघर में अनुकूलचंद्र आश्रम का किया दौरा, आचार्य देव की मुलाकात

Sun, 05 Feb 2023 03:41 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 05 Feb 2023 03:41 PM IST
सार

Amit Shah in Deoghar: अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि आज देवघर में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के सत्संग आश्रम जाने का सौभाग्य मिला। अनुकूलचंद्र जी न सिर्फ एक दार्शनिक थे बल्कि चिकित्सक भी थे, उनका जीवन गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित रहा।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah visits Anukul Chandra Ashram in Deoghar Jharkhand
Amit Shah - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को झारखंड के देवघर जिले में ठाकुर अनुकूलचंद्र आश्रम का दौरा किया। यहां उन्होंने आचार्य देव बबाई दा से मुलाकात की। सत्संग आश्रम के एक पदाधिकारी ने कहा कि शाह आश्रम में 20 मिनट तक रहे।

विज्ञापन


शाह ने ट्वीट कर कहा, 'आज देवघर में श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के सत्संग आश्रम जाने का सौभाग्य मिला। अनुकूलचंद्र जी न सिर्फ एक दार्शनिक थे बल्कि चिकित्सक भी थे, उनका जीवन गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित रहा। आश्रम में उनके परपौत्र आचार्य देव अर्कद्युति चक्रवर्ती जी से मिलने का अनुभव सुखद रहा।'
विज्ञापन

 

आश्रम के पदाधिकारी प्रशांत साहू ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने श्री श्री ठाकुर और श्री श्री बोरोमा के समक्ष प्रार्थना की। उन्होंने आचार्य देव अर्कद्युति चक्रवर्ती उर्फ बाबई दा से भी चर्चा की। आश्रम का दौरा करने के बाद गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ की थी बैठक
इससे पहले अमित शाह ने शनिवार शाम को झारखंड में भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने राजमहल लोकसभा सीट के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की। साथ ही शाह ने शनिवार को देवघर में एक जनसभा को संबोधित भी किया था और लोगों से 2024 के चुनाव में राजमहल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा को जिताने की अपील की थी।

बता दें, भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। सिर्फ दो सीटें सिंहभूम और राजमहल पर उसे हार मिली थी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में इन दो सीटों पर विशेष ध्यान दे रही है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि शाह ने 25 फरवरी तक 'हर बूथ, 50 युवा' के मंत्र के साथ बूथ समितियों का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शाह राजमहल लोकसभा सीट के तहत आने वाली छह विधानसभा सीटों के लिए भी बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed