फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Himanta accuses JMM-led govt in Jharkhand of doing politics of appeasement

Jharkhand: हिमंत बिस्व सरमा का सीएम हेमंत सोरेन पर हमला, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति कर रही झारखंड सरकार

Sat, 17 Aug 2024 07:52 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sat, 17 Aug 2024 07:52 PM IST
सार

उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी शाहिद अंसारी ने हजारीबाग जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी चौहान हेम्ब्रम की रॉड मारकर और गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कैदी अस्पताल से फरार हो गया था। सरमा पुलिस कर्मी के परिजनों से मिलने पहुंचे। 
 

विज्ञापन
Himanta accuses JMM-led govt in Jharkhand of doing politics of appeasement
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। पुलिसकर्मी की मां से मुलाकात करने के बाद सरमा बोले कि झारखंड सरकार का कोई भी नेता आदिवासी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नहीं पहुंचा है। साथ ही फरार कैदी को भी अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। 

विज्ञापन


उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी शाहिद अंसारी ने हजारीबाग जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी चौहान हेम्ब्रम की रॉड मारकर और गला घोंटकर हत्या कर दी थी। कैदी अस्पताल से फरार हो गया था। मामले में शनिवार को झारखंड में भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा पुलिस कर्मी चौहान हेम्ब्रम के परिजनों से मिलने गिरिडीह जिले के बेंगाबाद पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद मैनें झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी के साथ परिवार से मिलने का फैसला किया। यहां मुझे बताया गया कि पुलिस हेम्ब्रम के परिवार के सदस्यों को सुबह-सुबह अपने साथ ले गई है। उनके ससुराल वालों को भी पुलिस ले गई। सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की सभी सीमाएं पार कर दी हैं। सरमा बोले कि उन्हें बताया गया है कि पुलिस कुछ कागजी कार्रवाई के लिए हेम्ब्रम के परिवार के सदस्यों को हज़ारीबाग ले गई। अगर यह पीड़ित के फायदे के लिए किया जाता है तो यह अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के सीएम ने कहा कि जब वे गांव पहुंचे तो हेम्ब्रम की मां उनसे मिलने आईं। मैनें परिवार को आश्वासन दिया कि भाजपा उनकी हर तरह से मदद करने की कोशिश करेगी। सरमा ने हेमंत सोरेन से आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग की। साथ ही हेम्ब्रम के परिजन को नौकरी देने के लिए कहा। 


वहीं हेम्ब्रम की पत्नी जोमोती देवी, पुत्र महेश हेम्ब्रम और बेटी स्वाति हेम्ब्रम ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें अनुकंपा के आधार पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा राज्य सरकार ने 1.29 करोड़ रुपये का अनुदान भी देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed