फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hemant soren surprise inspection ranchi bus ride urban administration jharkhand government

Jharkhand: बिना सूचना बस में सवार होकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का औचक निरीक्षण, हकीकत खुद देखी रांची की

Sat, 13 Dec 2025 08:34 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 13 Dec 2025 08:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के बस में सवार होकर राजधानी रांची की शहरी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
hemant soren surprise inspection ranchi bus ride urban administration jharkhand government
CM हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के बस में सवार होकर राजधानी रांची की शहरी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आम यात्रियों के बीच मौजूद रहे और शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर उनकी गाड़ी चलती रही, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन

इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने शहर की यातायात व्यवस्था, सड़कों की स्थिति, साफ-सफाई, पैदल यात्रियों की सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहरी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझना और आम नागरिकों को होने वाली समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से देखना था।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरी विकास से जुड़ी सभी योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर आवागमन, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क मरम्मत, जलनिकासी, ट्रैफिक प्रबंधन और साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?


मुख्यमंत्री ने इस निरीक्षण से जुड़ी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा करते हुए लिखा कि झारखंड सरकार राज्य के प्रत्येक शहर को रहने योग्य, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए, ताकि नागरिक सम्मान के साथ बेहतर जीवन जी सकें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि प्रशासन को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। इस औचक निरीक्षण के दौरान रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री, नगर प्रशासक सुशांत गौरव सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed