हेमंत सोरेन के 'बुके' की जगह 'बुक' देने की अपील का असर, 24 घंटे में मिली 200 पुस्तकें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन की बुके की जगह बुक देने के की अपील का असर दिखने लगा है। सोरेन को महज 24 घंटे में करीब 200 पुस्तकों का तोहफा मिल चुका है।
बता दें कि उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि वे उन्हें फूलों की 'बुके' की जगह 'बुक' दें। हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। जिसके लिए उन्हें देश-प्रदेश से बधाई संदेश मिल रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रांची पहुंचीं। हेमंत सोरेन ने यहां ममता बनर्जी से मुलाकात की। रविवार को ममता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।
Jharkhand Chief Minister designate Hemant Soren meets West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee in Ranchi. Banerjee will attend Soren's swearing-in ceremony tomorrow. pic.twitter.com/1mQ92Y63lC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 28, 2019
सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि 'साथियों, मैं अभिभूत हूं आप झारखंडवासियों के प्यार एवं सम्मान से। पर मैं आप सबसे एक करबद्ध प्रार्थना करना चाहूगा, कि कृप्या कर मुझे फूलों के ‘बुके’ की जगह ज्ञान से भरे ‘बुक’ मतलब अपने पसंद की कोई भी किताब दें। मुझे बहुत बुरा लगता है की मैं आपके फूलों को सम्भाल नहीं पाता।
साथियों,
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 27, 2019
मैं अभिभूत हूँ आप झारखंडवासियों के प्यार एवं सम्मान से।
पर मैं आप सबसे एक करबद्ध प्रार्थना करना चाहूँगा, कि कृपया कर मुझे फूलों के ‘बुके’ की जगह ज्ञान से भरे ‘बुक’ मतलब अपने पसंद की कोई भी किताब दें। मुझे बहुत बुरा लगता है की मैं आपके फूलों को सम्भाल नहीं पाता।
1/2 pic.twitter.com/RXVQ7aghXW
उन्होंने कहा था कि आप अपने द्वारा दिए गए किताबों मे अपना नाम लिख कर दें ताकि जब हम आपकी किताबों को सम्भाल एक पुस्तकालय बनवाएंगे- तो आपका प्रेम भरा यह उपहार हमेशा हम सभी का ज्ञानवर्धन करेगा।
बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ आज लेंगे। 2019 के उत्तरार्द्ध में नए सपने देखने की उम्मीद से विपक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह के बहाने 2020 के स्वागत की शानदार तैयारी की है।