फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Hemant Soren resigns senior JMM leader Champai Soren name proposed as new CM Latest News Update

झारखंड की सियासी हलचल: हेमंत सोरेन का इस्तीफा; चंपई सोरेन होंगे नए मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया

Wed, 31 Jan 2024 10:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 31 Jan 2024 10:37 PM IST
सार

सीएम आवास पर जुटे विधायकों ने चंपई सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना। पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि चंपई सोरेन पर आम सहमति बनी।

विज्ञापन
Hemant Soren resigns senior JMM leader Champai Soren name proposed as new CM Latest News Update
हेमंत सोरेन, चंपई सोरेन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। चंपई सरकार में परिवहन मंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन


चंपई सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना गया
इससे पहले सीएम आवास पर जुटे विधायकों ने चंपई सोरेन को झामुमो विधायक दल का नेता चुना। पार्टी प्रवक्ता विनोद पांडे ने कहा कि चंपई सोरेन पर आम सहमति बनी। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि नए सीएम के तौर पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का नाम प्रस्तावित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया
इस बीच झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 47 विधायकों के समर्थन से झारखंड में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है, जिन्होंने हमें बुलाने का आश्वासन दिया है।


सात घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन गिरफ्तार
इससे पहले, धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सात घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वहीं, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के तुरंत बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed