फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Headmaster arrested after students use national flag as duster in Jharkhand

Jharkhand: छात्रों ने स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज को डस्टर के रूप में इस्तेमाल, हेडमास्टर गिरफ्तार

Fri, 09 Dec 2022 09:39 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Dec 2022 09:39 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि प्रधानाध्यापक को राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि जब अदालत में पेश किया गया तो उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Headmaster arrested after students use national flag as duster in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को राष्ट्रीय ध्वज फाड़कर कक्षाओं में झाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि हेडमास्टर ने देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को कैंची से काट कर डस्टर बनाया, इससे पहले कुर्सी पोछी फिर ब्लैकबोर्ड साफ किया. आरोपी शिक्षक के अलमारी से कटा हुआ राष्ट्रध्वज बरामद हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घाटशिला में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को चूहों ने आधा खा लिया था और इसीलिए छात्रों ने इसे फाड़ दिया और ब्लैकबोर्ड की सफाई के लिए इसके टुकड़ों को डस्टर के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो वे स्कूल में जमा हो गए और जल्द ही परिसर में हंगामा शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य भी वहां पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटशिला थाना प्रभारी शंभु कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें गुरुवार को राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 2 के तहत गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि जब अदालत में पेश किया गया तो उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed