फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Girl killed by father-brothers over talking to boyfriend on video call in Chaibasa Jharkhand

Jharkhand: वीडियो कॉल पर प्रेमी से बात करने की खौफनाक सजा; पिता-भाइयों ने उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 21 Feb 2023 09:20 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 21 Feb 2023 09:20 AM IST
सार

चाईबासा जिले में प्रेमी के साथ वीडियो काॅल पर बात करने से नाराज बाप ने दो बेटों के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी और फिर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Girl killed by father-brothers over talking to boyfriend on video call in Chaibasa Jharkhand
Chaibasa Murder - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के चाईबासा जिले में पुलिस ने बेटी की हत्या करने के आरोप में उसके पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने सोमवार को बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक 20 वर्षीय लड़की नौ और 10 फरवरी की रात से गायब है। छानबीन में लड़की का फोन उसके घर से ही बरामद हुआ। जांच के दौरान 13 फरवरी को घर के पास के एक कुएं से लड़की का शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान सादिया कौशर के रूप में की गई थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान परिजनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। लड़की के पिता मो. मुस्तफा अहमद सहित उनके दो बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि नौ फरवरी की रात में लड़की अपने पुरुष मित्र से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, जो परिजनों को नागवार गुजरा। इससे नाराज परिजनों ने उसे मारा-पीटा, जिससे लड़की बेहोश हो गई। परिजनों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद मुस्तफा और उनके दोनों बेटों मोहम्मद वकास व शाद ने मिलकर शरीर में ईंट बांधकर सादिया कौशर को घर के पास के कुएं में फेंक दिया। 
विज्ञापन


पिता ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया झूठा केस
बेटी की हत्या करने बाद आरोपी पिता मुस्तफा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का केस दर्ज कराया था। साथ ही उसका परिवार प्रेमी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर लगातार दबाव भी बना रहा था, ताकि किसी तरह प्रेमी को फंसाया जा सके। पुलिस के मुताबिक, पिता और दोनों बेटे सुबह-शाम थाने पहुंच कर मामले में जानकारी भी लेते थे, जिससे किसी को शक न हो। तीन दिन बाद कुएं से शव बरामद होने के बाद जब पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच की, तो मामले का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed