{"_id":"603e8e10fa718f45d61e49ce","slug":"five-naxalites-arrested-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में पांच नक्सली गिरफ्तार, अमेरिकी पिस्तौल और 16 सिमकार्ड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में पांच नक्सली गिरफ्तार, अमेरिकी पिस्तौल और 16 सिमकार्ड बरामद
Wed, 03 Mar 2021 12:42 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, चतरा (झारखंड)
पीटीआई, चतरा (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : social media
चतरा पुलिस ने ठेकेदारों और कारोबारियों से ‘लेवी’ वसूलने वाले नक्सली संगठन टीएसपीसी के तीन व पीएलएफआई के दो नक्सलियों को मंगलवार को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
चतरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि हंटरगंज थाना की पुलिस की टीम ने कोसमाही सागा पहाड़ी के समीप से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों से दो अमेरिकी पिस्तौल, पुलिस से लूटी गई एक रायफल, कई कारतूस, तीन मोटरसाइकिलें, छह मोबाइल फोन, 16 सिमकार्ड व तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में विनोद यादव, बिपिन गंझू, पप्पू कुमार, प्रसाद गंझू, विजय गंझू शामिल हैं।