{"_id":"611c742b32ac4c233f4aab36","slug":"faith-or-superstition-the-messenger-of-god-understood-the-snake-wrapped-around-the-neck-and-absorbed-in-worship-the-woman-died-of-snakebite","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था या अंधविश्वास: सांप को समझा भोलेनाथ का दूत, गले में लपेट कर पूजा में हुई लीन, सर्पदंश से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था या अंधविश्वास: सांप को समझा भोलेनाथ का दूत, गले में लपेट कर पूजा में हुई लीन, सर्पदंश से महिला की मौत
Wed, 18 Aug 2021 08:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:24 AM IST
सार
झारखंड के चतरा जिले में रहने वाली महिला रुनिया देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। महिला ने घर में निकले सांप को भोलेनाथ का दूत समझ कर गले में लपेट लिया, जिसके बाद सांप ने महिला को कई जगह काटा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
आस्था के नाम पर अंधविश्वास कभी-कभी जान पर भी भारी पड़ जाता है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के चतरा जिले से सामने आया है। जहां घर में निकले सांप को महिला ने सावन में भोलेनाथ का दूत समझ कर गले में लपेट लिया, जिसके बाद सांप ने महिला को कई बार काटा। पूजा में लीन महिला ने इस पर ध्यान नहीं दिया और जहर फैलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
काफी देर तक पूजा में लीन रही महिला
चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड की रहने वाली महिला सांप को गले में लपेट कर काफी देर तक पूजा में लीन रही। महिला का नाम रुनिया देवी बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव में ही सावन के अंतिम सोमवार को शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन था। महिला, घर से तैयार होकर इसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। घर से निकलते वक्त ही सांप निकल आया, जिसको महिला ने भोलेनाथ दूत समझ कर पकड़ लिया और गले में लपेटकर पूजा में लीन हो गई। लोगों के मुताबिक सांप ने महिला को कई जगह काटा, लेकिन पूजा में लीन महिला ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। अंत में वह अचेत होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
झाड़फूंक का लिया सहारा
महिला के अचेत होने के बाद परिवारीजन उसको डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने दौड़े, लेकिन शरीर में जहर बढ़ने से उसकी मौत हो गई।