फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Election Commission publishes draft voter list of Jharkhand runs Naam Jancho campaign on social media news

Jharkhand: चुनाव आयोग ने प्रकाशित किया मतदाता सूची का ड्राफ्ट, सोशल मीडिया पर चलाया गया 'नाम जांचो' अभियान

Thu, 25 Jul 2024 01:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Jul 2024 01:52 PM IST
सार

झारखंड में मतदाता सूची का दूसरा विशेष सुधार कार्यक्रम 25 जून से शुरू किया गया था, जो 24 जुलाई तक चला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपने नाम की जांच करने और दूसरों को भी इसके बारे में बताने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Election Commission publishes draft voter list of Jharkhand runs Naam Jancho campaign on social media news
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

चुनाव आयोग ने दूसरा विशेष सुधार कार्यक्रम के तहत झारखंड की मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित कर दिया है। आयोग ने सोशल मीडिया पर नाम जांचो अभियान चलाया, जिससे मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट में अपने नाम को जांचने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य के सभी बूथ ड्राफ्ट लिस्ट प्रदर्शित कर दिया गया है।
विज्ञापन


झारखंड में मतदाता सूची का दूसरा विशेष सुधार कार्यक्रम 25 जून से शुरू किया गया था, जो 24 जुलाई तक चला। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपने नाम की जांच करने और दूसरों को भी इसके बारे में बताने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मतदाता चुनाव आयोग के ऑनलाइन माध्यमों के जरिए जैसे वोटर हेल्पलाइन एप या वोटर सर्विस पोर्टल में भी अपना नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


मतदाता सुधार के लिए नौ अगस्त तक प्रस्तुत कर सकते हैं। वोटर लिस्ट का प्रकाशन 20 अगस्त को किया जाएगा। सामान्य मतदाताओं में इसे लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर नाम जांचो अभियान चलाया गया है। बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। साल 2019 में विधानसबा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed