{"_id":"5e63824f8ebc3ef4060f963d","slug":"election-commission-approved-merger-of-babulal-marandi-jvm-party-with-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने मरांडी की पार्टी का भाजपा में विलय को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने मरांडी की पार्टी का भाजपा में विलय को दी मंजूरी
Sat, 07 Mar 2020 04:45 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 07 Mar 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Babulal Marandi
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) का भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम-पी का औपचारिक तौर पर बीते माह ही भाजपा में विलय हो गया था। आयोग का यह आदेश शुक्रवार को जारी हुआ था। जेवीएम-पी को अभी तक राज्य पार्टी का दर्जा प्राप्त था। हालांकि, पार्टी का चुनाव चिह्न कंघा अगले आदेश तक बना रहेगा।
विज्ञापन
इससे पहले, झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी को 24 फरवरी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद भाजपा ने विधानसभा में सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते मरांडी को विपक्ष का नेता बनाए जाने की विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की।
विज्ञापन
हाल ही में भाजपा में अपने दल झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) का विलय करने वाले मरांडी को केंद्रीय पर्यवेक्षक और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
विज्ञापन
इसके बाद राव ने रांची में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के विधायकों की बैठक हुई, जिसमें एक आपराधिक मामले में भूमिगत चल रहे बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो को छोड़कर अन्य सभी 25 नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे। बैठक में मरांडी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।