फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   ED Probe Jharkhand CM Hemant Soren Delhi house Update BJP claims absconder

Hemant Soren: झारखंड CM के दिल्ली आवास से खाली हाथ लौटी ED, भाजपा ने भगोड़ा होने का आरोप लगाया; जानिए अपडेट

Mon, 29 Jan 2024 10:30 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची / नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची / नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 29 Jan 2024 10:30 PM IST
सार

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची ईडी की टीम को सीएम हेमंत से पूछताछ करने में सफलता नहीं मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी को खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि, टीम में शामिल ईडी के अधिकारियों ने सोमवार शाम HR नंबर की गाड़ी जब्त कर ली है। भाजपा ने सीएम पर भगोड़ा होने का आरोप लगाया है। जानिए इस मामले से जुड़ा अपडेट

विज्ञापन
ED Probe Jharkhand CM Hemant Soren Delhi house Update BJP claims absconder
हेमंत सोरेन से पूछताछ करने पहुंची ईडी की टीम खाली हाथ लौटी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। प्रदेश में कथित तौर पर राजनीतिक अस्थिरता का माहौल गहराने लगा है। इसी बीच CM हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पूछताछ करने पहुंची टीम को सोमवार शाम निराशा हाथ लगी। ईडी के अधिकारी सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल नहीं कर सके, क्योंकि पूरे दिन इंतजार करने के बावजूद मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दिल्ली आवास पर सीएम हेमंत नहीं मिले
देर शाम ED की टीम सीएम हेमंत के दिल्ली आवास से खाली हाथ लौटी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि ईडी के अधिकारी दिल्ली आवास से कुछ अहम कागजात और हरियाणा नंबर (HR) की गाड़ी (बीएमडब्ल्यू) जब्त कर ले गए हैं। झारखंड विधानसभा में विपक्षी पार्टी भाजपा ने सीएम हेमंत पर भगोड़ा होने का आरोप लगाया है। इसी बीच परिवार ने कहा है कि किसी से मुलाकात नहीं होने की व्याख्या उसे भगोड़ा घोषित कर नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन


CM के लापता होने की अटकलें, परिवार का आरोप-- झूठी कहानी बना रही एजेंसी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के मामले में समाचार एजेंसी- पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 12 घंटे से अधिक समय तक सीएम हेमंत का इंतजार किया। इस रिपोर्ट के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने दावा किया कि सोरेन 'लापता' (missing) हैं। हालांकि, परिवार के सदस्य का आरोप है कि हेमंत को बदनाम करने, उनकी स्थिति कमजोर और गैरकानूनी (delegitimise) बनाने के लिए 'झूठी कहानी' गढ़ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी से पहले रांची लौटेंगे मुख्यमंत्री
परिवार के सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, सीएम की तरफ से ईडी को लगातार सूचना भेजी गई है। मुख्यमंत्री ने समन का अनुपालन भी किया है। उन्होंने 31 जनवरी को दोपहर एक बजे रांची आवास पर बयान दर्ज कराने की बात भी बताई है। परिवार के मुताबिक सोरेन निजी काम से रांची से दिल्ली गए हैं। 27 जनवरी को दिल्ली रवाना हुए सीएम हेमंत 31 जनवरी को बयान दर्ज कराने से पहले वापस लौट आएंगे।

भाजपा ने राज्यपाल से संज्ञान लेने की अपील की
दूसरी तरफ भाजपा ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के डर से पिछले 18 घंटे से सीएम हेमंत फरार (absconder) हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विपक्षी पार्टी- भाजपा ने गवर्नर सीपी राधाकृष्णन से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। बीजेपी का कहना है कि पूरे प्रकरण के कारण झारखंड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

पूरे मामले से जुड़ी इन अहम बातों को जानना भी जरूरी-
  • ED के अधिकारियों ने 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की।
  • नया समन जारी कर 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्धता की पुष्टि का निर्देश।
  • एजेंसी को भेजे पत्र में पूछताछ की तारीख और समय की पुष्टि नहीं।
  • 31 जनवरी को रांची आवास पर बयान दर्ज कराने की सहमति। ईडी को भेजे ई-मेल में लिखा- 20 जनवरी को सात घंटे की पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग अदालत में सुरक्षित तरीके से पेश करने की अपील।
  • 48 वर्षीय सीएम हेमंत झामुमो प्रमुख भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई राज्य सरकार के कामकाज को बाधित करने के लिए 'राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित' है।
ईडी के अधिकारियों ने 12 घंटे तक सीएम का इंतजार किया
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ईडी के अधिकारी, दिल्ली पुलिस के जवानों और अधिकारियों के साथ सुबह करीब नौ बजे से ही दक्षिणी दिल्ली में 5/1 शांति निकेतन भवन पहुंचे। रात नौ बजे के बाद भी ईडी के अधिकारी वहां मौजूद रहे। ईडी के अधिकारी रात 8 बजे कुछ देर के लिए परिसर से बाहर निकले। आवास के बाहर खड़ी एक बीएमडब्ल्यू कार की जांच भी की गई।

दिल्ली हवाई अड्डे पर भी निगरानी, इन जगहों पर भी नहीं मिले मुख्यमंत्री
एक सूत्र ने कहा ईडी की टीम मुख्यमंत्री से पूछताछ करने के लिए उनके आवास पर आई थी, लेकिन वह यहां नहीं मिले। ईडी की टीमें दिल्ली में झारखंड भवन और कुछ अन्य स्थानों पर भी गई, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं मिले। सूत्रों ने कहा कि ईडी की टीमें सोरेन के लौटने तक आवास पर रहेंगी। अधिकारी दिल्ली हवाई अड्डे पर भी निगरानी रख रहे हैं।


झारखंड के राज्यपाल का सख्त रूख; कहा- सीएम हेमंत को देने ही होंगे सवालों के जवाब
इससे पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी शख्स कानून से परे नहीं जा सकता। उन्होंने जमीन घोटाला मामले में ईडी की जांच से जुड़े एक सवाल पर कहा कि आज नहीं तो कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तमाम सवालों के जवाब देने पड़ेंगे। राष्ट्रपति शासन की कयासबाजी पर प्रदेश के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा, राजभवन पूरे हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है। राज्यपाल के मुताबिक अभी राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावनाओं पर बात करना जल्दबाजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed