फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Doctors on strike in government hospital due to non arrest of attackers in Jamshedpur

झारखंड: हमलावरों को गिरफ्तार न करने को लेकर चिकित्सक हड़ताल पर, जूनियर डॉक्टर से मारपीट के मामले में प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 08:12 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 08:12 PM IST
सार

डॉ कमलेश उरांव के साथ मरीज के परिजनों द्वारा मारपीट के बाद से ही सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण ओपीडी समेत चिकित्सा सेवाएं आज भी प्रभावित रहीं। डॉक्टरों ने कहा, जब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Doctors on strike in government hospital due to non arrest of attackers in Jamshedpur
डॉक्टरों का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जूनियर डॉक्टर पर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) की जमशेदपुर इकाई ने कहा, सरकारी एमजीएम अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा, जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक वे सभी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी हड़ताल जारी
बच्चों के पीआईसीयू वार्ड में ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ मारपीट के विरोध में हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। जिसके कारण ओपीडी समेत चिकित्सा सेवाएं आज भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


नहीं पकड़े गए, तो हड़ताल रहेगी जारी
आईएमए जमशेदपुर सचिव डॉ. सौरभ चौधरी ने कहा, सभी सरकारी और गैर-सरकारी डॉक्टरों के साथ-साथ पैरा-मेडिकल कर्मचारी भी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हड़ताल में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन के कारण अस्पताल और निजी क्लीनिकों में चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने स्पष्ट रुप से कहा, जैसे ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखाई दे रहे अपराधी पकड़े जाएंगे, हम हड़ताल खत्म कर देंगे। अगर गुरुवार रात तक दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो आईएमए झारखंड भी शुक्रवार से राज्य भर में हड़ताल में शामिल होगा। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अस्पताल परिसर में पुलिस पिकेट की मांग करते हुए चौधरी ने कहा, यह एसोसिएशन की लंबे समय से चली आ रही मांग थी लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया है।


क्या है मामला ?
सोमवार को रांची के रहने वाले 35 वर्षीय डॉ. कमलेश उरांव के साथ एक बच्ची के परिजनों ने मारपीट की थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। साकची थाने में दर्ज प्राथमिकी में, उरांव ने कहा, लड़की को 18 सितंबर को बेहोशी की हालत में आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ गई थी।

उपमंडल अधिकारी (धालभूम) पीयूष सिन्हा ने कहा, हमने मामला दर्ज कर लिया है और हम जल्द ही दोषियों को पकड़ लेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed