{"_id":"5fff36adc4285671ca331c0c","slug":"dead-body-of-hazaribagh-medical-college-girl-student-arms-and-legs-recovered-from-patratu-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः पतरातू बांध से हजारीबाग मेडिकल कालेज की छात्रा का हाथ-पैर बंधा शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः पतरातू बांध से हजारीबाग मेडिकल कालेज की छात्रा का हाथ-पैर बंधा शव बरामद
Wed, 13 Jan 2021 11:36 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई,रांची
पीटीआई,रांची
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू बांध में उचरिंगा पिकनिक स्थल से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली प्रथम वर्ष की छात्रा का प्लास्टिक की रस्सी से हाथ-पैर बंधा शव मंगलवार को बरामद किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
विज्ञापन
पुलिस ने आशंका जतायी है कि छात्रा का बलात्कार के बाद हत्या कर शव बांध में फेंक दिया गया है । हजारीबाग-रामगढ़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवी होमकर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि रामगढ़ स्थित पतरातू बांध से हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा का शव मंगलवार को बरामद किया गया, जिसकी बलात्कार के बाद हत्या किये जाने की आशंका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए हजारीबाग और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त विशेष जांच दल का गठन किया गया है। इस बीच छात्रा का शव रामगढ़ के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां तीन सदस्यीय विशेष मेडिकल बोर्ड ने उसका अंत्य परीक्षण किया। पुलिस को मेडिकल बोर्ड के अंत्य परीक्षण रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन