{"_id":"626ec5eca77d484233534f57","slug":"crpf-and-district-armed-police-recovered-three-iid-of-five-kg-each-news-in-chaibasa-during-special-operation-against-naxalites","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: माओवादियों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, चाईबासा में पांच-पांच किलोग्राम के तीन आइईडी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: माओवादियों के खिलाफ चलाया गया विशेष अभियान, चाईबासा में पांच-पांच किलोग्राम के तीन आइईडी बरामद
Sun, 01 May 2022 11:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 01 May 2022 11:09 PM IST
सार
चाईबासा जिले में रविवार को सीआरपीएफ और जिला सशस्त्र पुलिस की ओर से माओवादियों के खिलाफ चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान पांच-पांच किलोग्राम के तीन आइईडी बरामद किए गए।
विज्ञापन
आईईडी (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के चाईबासा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला सशस्त्र पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ एक विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पांच-पांच किलो के तीन आईईडी बरामद किए गए और उन्हें नष्ट कर दिया गया। ये आईईडी टोंटो थाना क्षेत्र के मटकुलोर के जंगलों में चट्टानों के बीच छिपाकर रखे गए थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान में सुरक्षा बलों ने मटकुलोर के घने जंगलों से पांच-पांच किलोग्राम के इन आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के कैन बमों को बरामद कर समय रहते निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि ये आईईडी कैन बम सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए छिपा कर रखे गए थे। ऐसे में समय से इनका पता लगाकर इन्हें निष्क्रिय कर दिए जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। यह बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के ऐसे विशेष अभियानों का समय-समय पर आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन