फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A debt-ridden family of 6 allegedly committed suicide last night in Hazaribagh

हजारीबाग में बुराड़ी जैसी घटना, कर्ज के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों ने की आत्महत्या

Sun, 15 Jul 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग Updated Sun, 15 Jul 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
A debt-ridden family of 6 allegedly committed suicide last night in Hazaribagh
suicide

झारखंड के हजारीबाग में दिल्ली के बुराड़ी जैसी घटना सामने आयी है। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। घटना ने इलाके के लोगों को हिला कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक परिवार कर्ज से परेशान था। परिवार में कुल 6 सदस्य थे इनमें 2 लोगों ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी, 1 बच्चे की धारदार हथियार से हत्या कर दी जबकि 1 बच्ची को जहर देकर मारा गया। एक महिला को गला दबाकर मार दिया गया तो एक ने छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दो सुसाइड नोट बरामद किए हैं। जिन पर लिखा है कि अमन को लटका नहीं सकते थे, इसलिए उसकी हत्या कर दी गयी। नीचे लिखा है कि बीमारी प्लस दुकान बंद प्लस दुकानदारों का बकाया न देना, प्लस बदनामी, प्लस कर्ज , जिसके बाद तनाव और फिर मौत। यह मामला हजारीबाग के खजांची तालाब के निकट सीडीएम अपार्टमेंट का है। जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। लेकिन पुलिस हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं कर रही है। 
विज्ञापन

 




बता दें कि दिल्ली में बुराड़ी के संत नगर में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव संदिग्ध हालत में मिले थे। इनमें कई लोगों के हाथ पैर तो कुछ लोगों के आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार बहुत धार्मिक था, इनमें कभी तकरार सुनने को नहीं मिली। एक पड़ोसी महिला के अनुसार परिवार का मुखिया ललित पिछले 5 साल से मौन धारण किया हुआ था। हालांकि इसका कारण नहीं पता चल पाया है।



परिवार मूलतः राजस्थान से ताल्लुक रखता था। वह इस इलाके में पिछले 22-23 सालों से रहे रहे थे। परिवार के लोगों की दूध और प्लाईवुड की दुकान थी। साथ में एक किराने की एक दुकान भी थी। पुलिस ने बताया कि 11 लोगो के परिवार में दो भाई और उनकी पत्नियां थीं। दो लड़के करीब 16 से 17 साल के थे। मृतकों में एक बुजुर्ग मां और बहनें शामिल हैं।

मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, उनके 2 बेटे ललित और भूपी, उनकी पत्नियां, 5 बच्चे, 1 बुजुर्ग महिला की बेटी शामिल हैं। इनमें 10 शव जाल के फंदे में लटके मिले जबकि एक बुजुर्ग महिला का शव फर्स्ट फ्लोर पर मिला। पुलिस जांच में घर से 11 डायरियां मिली हैं, जिसमें मोक्ष प्राप्त करने की विधि के बारे में लिखा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि सभी की मौत गले में फांसी का फंदा लगने से हुई थी। दिल्ली पुलिस इस घटना को तंत्र-मंत्र से जोड़कर भी तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed