फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Crime in ranchi Seven people raped the minor in turn, the friend was taken to a deserted place on the pretext

दरिंदगी: नाबालिग के साथ सात लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बहाने से सुनसान जगह पर ले गया था दोस्त

Sun, 29 Aug 2021 09:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 29 Aug 2021 09:43 AM IST
सार

गुरुवार को छात्रा को घुमाने के बहाने से उसका दोस्त उसे सुनसान इलाके में ले गया, वहां पहले से ही छह अन्य लड़के मौजूद थे। छात्रा को संदेह हुआ तो उसने घर वापस जाने की बात कही, लेकिन सातों लकड़ों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
 

विज्ञापन
Crime in ranchi Seven people raped the minor in turn, the friend was taken to a deserted place on the pretext
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैसूर में हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद झारखंड के रांची से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां 13 साल की छात्रा के साथ उसके ही दोस्तों ने बारी-बारी से रेप किया। छात्रा गिड़गिड़ाती रही और छोड़ देने की गुजारिश करती रही, लेकिन हैवानों ने उसकी एक नहीं सुनी। 

विज्ञापन

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने परिवारीजनों की शिकायत पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य फरार हैं। पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


घुमाने के बहाने सुनसान जगह पर ले गया था दोस्त 
रांची के मांडर में रहने वाली छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी। गुरुवार को छात्रा को घुमाने के बहाने से उसका दोस्त उसे सुनसान इलाके में ले गया, वहां पहले से ही छह अन्य लड़के मौजूद थे। छात्रा को संदेह हुआ तो उसने घर वापस जाने की बात कही, लेकिन सातों लकड़ों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहेली के घर छोड़ा 
दुष्कर्म के बाद सातों आरोपी छात्रा को उसकी सहेली के घर छोड़ गए। पूरी रात छात्रा डरी सहमी रही। अगली सुबह शुक्रवार को जब छात्रा घर पहुंची तो उसने दिरंदगी की पूरी कहानी घर वालों को बताई, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है वहीं अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।


मैसूर में भी हुआ था दुष्कर्म 
इससे पहले मैसूर से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। यहां मेडिकल की पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। दरिंदों ने दोस्त को पीटने के बाद घटना को अंजाम दिया था। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed