फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   cow has unique ID card in jharkhand

झारखंड की गायों को मिला पहचान पत्र, यूनिक होगा नंबर

Tue, 17 Nov 2015 03:43 PM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
cow has unique ID card in jharkhand

झारखंड की गायों को पहचान पत्र मिलने वाला है, आधार कार्ड की तरह इसमें 12 डिजिट का यूनीक आइडेंटिटी नंबर होगा। इसे गायों को कान के पास पहनाया जाएगा। ऐसा केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय के निर्देश पर किया जा रहा है।

विज्ञापन


झारखंड स्टेट इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी फ़ॉर कैटल एंड बफ़ैलो (जेएसआइएबी) को इसका नोडल एजेंसी बनाया गया है। जेएसआइएबी के सीइओ डॉक्टर गोविंद प्रसाद ने बताया कि इस पहचान पत्र में गाय की तस्वीर, उम्र, रंग, मालिक आदि का ब्योरा दर्ज होगा।
विज्ञापन


सरकार मानती है कि ऐसा होने पर गायों की तस्करी पर रोक लगेगी। उनकी ब्रीड और दूध के उत्पादन का भी पता चलेगा। इस डेटा को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डेटाबेस में डाला जाएगा, इसके लिए बोर्ड ने ही सॉफ्टवेयर बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गायों के लिए शुरू हुई एंबुलेंस सेवा

cow has unique ID card in jharkhand

जेएसआइएबी के नोडल अधिकारी डॉ कृष्णकांत तिवारी ने बताया कि पहचान पत्र देने का काम दिसंबर से शरू किया जाएगा। पहले चरण में झारखंड के आठ ज़िलों में यह काम होगा।

प्रादेशिक गौशाला संघ के अध्यक्ष आरके अग्रवाल का कहना है कि झारखंड में गायों की हालत बदतर है। आमतौर पर दूध देना बंद कर देने के बाद पशुपालक उसे आवारा छोड़ देते हैं, इससे वो अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं।

झारखंड के करीब 42 लाख दुधारू जानवरों में 70 फ़ीसद गायें हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने इस कारण गायों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की है। स्वामी रामदेव ने रांची में पिछले दिनों इसका उद्घाटन किया।

बीमार और चोटिल गायों का हो रहा इलाज

cow has unique ID card in jharkhand

आरके अग्रवाल का कहना है कि गायों को समर्पित यह भारत की पहली एंबुलेंस सेवा है, इसके लिए टाटा-407 मॉडल के 10 मिनी ट्रकों को रीडिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि गौशालाओं में आवारा गायों को कई बार तो प्रशासन के लोग ही पहुंचा जाते हैं।

झारखंड एनिमल वेलफेयर सोसाइटी के एके झा ने बताया कि उनकी संस्था ने पिछले कुछ महीने में पांच हज़ार पशुओं का इलाज कराया है, इनमे से कुछ को बीमारी थी लेकिन अधिकतर दुर्घटना के शिकार थे।

झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने पिछले दिनों राज्य की 27 गौशालाओं को 50-50 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है, यह राशि तीन किस्तों में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed