फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   corona virus tally in Jharkhand 1263 new single day cases raise and death toll went up to 561

कोरोना वायरस: झारखंड में सामने आए 1,263 नए मामले, 561 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

Tue, 15 Sep 2020 08:05 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 15 Sep 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
corona virus tally in Jharkhand 1263 new single day cases raise and death toll went up to 561
झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 561 हुई - फोटो : PTI

झारखंड में बीते दिन कोरोना वायरस के संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हो गई है। राज्य में अब कुल मिलाकर इस महमारी से 561 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस अवधि में 1,263 और लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 62,737 हो गई है।

विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में आज छह और कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गई। झारखंड में कोरोना के कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 561 तक पहुंच गया है। इसके अलावा राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के आज 1,263 नए मामले दर्ज किए गए जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 62,737 हो गई है।
विज्ञापन


राज्य के कुल 62,737 संक्रमितों में से 48,112 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 14,064 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 561 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 22,479 नमूनों की जांच की गई जिनमें 1,263 संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed