{"_id":"5f7a8438bab6c077ad0b59f0","slug":"corona-in-jharkhand-infected-number-of-people-roses-to-87210-and-death-toll-is-743","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में संक्रमण से नौ और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 743 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में संक्रमण से नौ और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 743 हुई
Mon, 05 Oct 2020 07:56 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 05 Oct 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गई है, जिसे मिलाकर राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 743 हो गई है। वहीं संक्रमण के 933 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 87,210 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की और से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। राज्य के 87,210 संक्रमितों में से 75,531 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 10,936 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 743 अन्य की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि देश में कोरोना का सबसे पहले असर बड़े महानगरों में देखने को मिला था लेकिन जैसे-जैसे लोग अपने घरों को वापस जाते चले गए, वैसे ही कोरोना भी महानगरों से छोटे शहरों और गांवों तक पहुंच गया। मौजूदा हाल में कोरोना वायरस देश के कई छोटे-बड़े शहरों में फैल चुका है और लगातार इसके मामलों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
देशव्यापी बात करें तो देश में अब तक कोरोना के मामले 66 लाख के पार हो चुके हैं और एक लाख से ज्यादा मरीजों की इस बीमारी से मौत हो गई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है, जहां कोरोना के इतने मामले सामने आ रहे हैं।